सैमसंग गैलेक्सी A-15 और A-25 स्मार्टफोन आज लॉन्च होंगे सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस

Updated on 26-12-2023 01:56 PM

साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग A सीरीज के दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A-15 5G और सैमसंग गैलेक्सी A-25 5G आज भारत में लॉन्च करेगी। अपकमिंग दोनों स्मार्टफोन्स सुपर एमोलेड डिस्प्ले और विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। इनकी शुरुआती कीमत ₹9,999 हो सकती है।

कंपनी की ओर से लॉन्चिंग डेट और कुछ की-फीचर्स के अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफेकेशन का खुलासा किया गया है, उन्हीं के आधार पर हम भारत में आने वाले सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज नए स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।

फोन में AI-एनेबल्ड फोटो-एडिटिंग फीचर्स होंगे
सैमसंग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी A25 5G में कई AI-एनेबल्ड फोटो-एडिटिंग फीचर्स होंगे। हालांकि उनकी डिटेल जानकारी कंपनी लॉन्चिंग के बाद ही देगी।

सैमसंग गैलेक्सी A-सीरीज : स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले : गैलेक्सी A25 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 नीट्स और गैलेक्सी A15 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 नीट्स की 6.5 इंच सुपर एमोलेड HD+ डिस्प्ले मिलेगा।
  • प्रोसेसर : परफॉर्मेंस के लिए गैलेक्सी A15 में मीडियाटेक हीलियो G99 और A25 में Exynos 1280 SoC चीपसेट दिया गया है।
  • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी A15 के रियर पैनल में 50MP +5MP+ 2MP और गैलेक्सी A25 में 50MP +8MP+ 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के दोनों स्मार्टफोन्स में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं स्मार्टफोन्स में शेक-फ्री फोटो और वीडियो के लिए OIS का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए A सीरीज के दोनों अपकमिंग फोन में 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.