फास्ट ट्रैक अदालतों का भी वही हाल, तीन साल में 40% बढ़े लंबित मुकदमे

Updated on 28-03-2023 06:33 PM
नई दिल्ली: भारत की तमाम अदालतों में कई केस सालों से फैसले का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय से लंबित मामलों में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और विकलांगों के खिलाफ मामलों में तेजी लाने के लिए स्थापित की गई फास्ट ट्रैक सामान्य कोर्ट की तरह लेट लतीफी की शिकार हो रही हैं। पिछले तीन सालों में पेंडिंग मामलों में 40 फीसदी का इजाफा हो गया है। साल 2020 में ये मामले 10.7 लाख थे, लेकिन अब ये बढ़कर 15 लाख से ज्यादा हो गए हैं।
गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए शुरू किए गए फॉस्ट ट्रैक कोर्ट
फास्ट ट्रैक कोर्ट यानी एफटीसी की स्थापना देशभर में मामलों के जल्दी निपटान के लिए की गई। रेप केस और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक स्पेशल कोर्ट शुरू किए गए। इन एफटीएससी कोर्ट में रेप और पॉक्सो के मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अदालतों में इस तरह के दो लाख से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं।
देशभर में कितने केस पेंडिंग
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पिछले सप्ताह संसद में कुछ डेटा पेश किया। इसके अनुसार, 411 विशेष पॉक्सो अदालतों सहित 764 एफटीएससी 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रही हैं। इन एफटीएससी ने 1 लाख 44 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा किया है जबकि 1 लाख 98 हजार 563 केस लंबित हैं।
1,800 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की योजना बनाई
2015-2020 के दौरान 14वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार राज्यों द्वारा लगभग 1,800 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की योजना बनाई गई थी, जिससे गंभीर मामलों की जल्दी सुनवाई हो सके। इनमें पांच साल से ज्यादा समय से लंबित संपत्ति संबंधी मामले भी शामिल हैं। फिलहाल देशभर में 843 फास्ट ट्रैक अदालतें काम कर रही हैं।
रेप और पॉक्सो एक्ट के मामलों की सुनवाई के हुई शुरुआत
2018 में निर्भया कांड और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के बाद केंद्र सरकार ने रेप और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निपटान के लिए 389 विशेष पॉक्सो अदालतों सहित 1,023 स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के लिए योजना बनाई थी। शुरुआत में 2021 तक एक साल तक और अब इस योजना को इस साल मार्च तक बढ़ा दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 767 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें से 474 करोड़ रुपये निर्भया फंड का हिस्सा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.