सामंथा को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब:आलिया-दीपिका को छोड़ा पीछे, 10 एक्ट्रेसेस में नंबर वन हैं सामंथा

Updated on 24-11-2022 04:31 PM

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। दरअसल हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई, जिसमें 10 एक्ट्रेसेस के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा सबसे टॉप पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।

साउथ एक्ट्रेसेस का बोलबाला

ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इसमें दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम शामिल है।


फैंस ने 'यशोदा' में सामंथा को किया खूब पसंद

सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'यशोदा' में नजर आई थीं। इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वो पुष्पा के आइटम सॉन्ग ओ अंटावा में भी दिखाई दे चुकी हैं। इस सॉन्ग को करने के बाद वो रातों-रात स्टार बन गईं। अब मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की खबर सुनने के बाद फैंस सामंथा को बधाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए खुशी जाहिर कर रहे हैं।

सामंथा कुछ दिनों पहले थीं हॉस्पिटल ​​​​​​में एडमिट

सामंथा ने कुछ दिन पहले अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, 'कुछ महीनों पहले मुझे मायोसाइटिस नाम की बीमारी हो गई है। मैं आप सभी से काफी पहले ये बात शेयर करना चाहती थी, लेकिन मुझे ये बताने में थोड़ा समय लग गया। अब मुझे धीरे-धीरे समझ आने लगा है कि हमें हमेशा डट कर खड़े रहने की जरूरत नहीं होती है। कई बार सीरियसली चीजों को स्वीकार कर लेना ही बेहतर होता है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.