सैम अयूब लगाएंगे जसप्रीत बुमराह को सिक्स! मैच से पहले बड़ी-बड़ी हांकने लगा ये पाकिस्तानी, गीदड़ भभकी तो देखिए

Updated on 12-09-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान को शुरू किया है। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के साथ था। इस मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद अब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को भिड़ना है। टूर्नामेंट का यह सबसे बड़ा मैच होगा। यही कारण है कि अभी से बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। खास तौर से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इस मैच के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।

ऐसा ही एक बयान तनवीर अहमद ने दिया है। तनवीर अहमद ने कहा है कि भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान के सैम अयूब जसप्रीत बुमराह को सिक्स लगाएंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि सैम अयूब प्रतिभान खिलाड़ी हैं, लेकिन बुमराह की बात की जाए तो वह मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक तेज गेंदबाज हैं। उनकी स्पीड और सटीक यॉर्कर के आगे बड़े से बड़ा खिलाड़ी भी पानी मांगता नजर आया है। ऐसे में सैम अयूब को लेकर तनवीर अहमद पहले से जो ये दावा कर रहे हैं कि वह बुमराह को सिक्स मारेंगे ये पूरी तरह गीदड़ भभकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.