ChatGPT बनाने वाले सैम अल्टमैन ने PM मोदी से पूछा- भारत ने AI को इतना जल्दी कैसे अपना लिया?

Updated on 09-06-2023 07:58 PM
नई दिल्ली : OpenAI के CEO सैम अल्टमैन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी (IIIT दिल्ली) में एक कार्यक्रम में ऑल्टमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग काफी अच्छी रही। वे आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर काफी उत्साहित थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्टमैन ने बताया कि मैंने पूछा कि भारत ने ChatGPT को इतनी जल्दी और इतना ज्यादा क्यों अपना लिया। प्रधानमंत्री के पास इसके बारे में शानदार जवाब थे। अल्टमैन ने कहा कि हमने भारत में AI के अवसरों और उसके रेगुलेशन के बारे में भी बात की। प्रधानमंत्री और ChatGPT बनाने वाले सैम अल्टमैन के बीच यह मीटिंग ऐसे समय हुई है जब भारत सरकार AI को रेगुलेट करना चाहती है।

इंटरनैशनल अथॉरिटी बनाने का दिया था सुझाव

अल्टमैन ने बताया कि मोदी के साथ भारत में AI के अवसरों पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हमने देश (भारत) के सामने अवसरों के बारे में बात की, देश को क्या करना चाहिए इस पर भी बात की। ग्लोबल रेगुलेशन की जरूरत पर भी सोचने की जरूरत है, लेकिन यह एक अच्छा समय था।' गौरतलब है कि अल्टमैन इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और इस दौरान वह भारत के AI प्रोग्राम पर बात कर रहे हैं। अल्टमैन ने पहले AI को रेगुलेट करने के लिए एक इंटरनैशनल अथॉरिटी बनाने का सुझाव दिया था। इस पर भारत के IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के उनसे मतभेद हैं। चंद्रशेखर ने कहा था, 'सैम अल्टमैन एक स्मार्ट शख्स हैं। AI को कैसे रेगुलेट किया जाना चाहिए, इस पर उनके अपने विचार हैं। हमारे पास भी भारत में कुछ स्मार्ट दिमाग हैं और हमारे अपने विचार हैं।'

कॉपीराइट और एल्गोरिथम को लेकर चिंताएं

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था 'जब ChatGPT और बार्ड जैसे प्लेटफॉर्म की बात आती है तो कॉपीराइट और एल्गोरिथम को लेकर चिंताएं सामने आती हैं। पूरी दुनिया देख रही है कि AI के लिए रेगुलेटरी सेटअप और फ्रेमवर्क क्या होना चाहिए? G7 देशों के डिजिटल मंत्री गंभीर रूप से चिंतित हैं कि इसके लिए फ्रेमवर्क क्या होना चाहिए? इसलिए यह किसी एक देश का मुद्दा नहीं है।

यह वैश्विक मुद्दा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय नजरिए से देखा जाना चाहिए। AI प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव को विभिन्न देश देख रहे हैं। भारत में AI से रिलेटेड कानून अन्य समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.