सलौनीकला स्कूल के प्राचार्य पर गिरने वाली है गाज, बड़ी कार्रवाई की संभावना...

Updated on 28-11-2025 02:24 PM

बिलाईगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला में प्राचार्य की गंभीर लापरवाही वाले मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला शिक्षाधिकारी द्वारा बनाई गई जांच टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। यह वही मामला है जिसमें साइकिल वितरण के दौरान बच्चों को साइकिलों से भरा ट्रैक्टर चलाते देखा गया था। बच्चों द्वारा ट्रैक्टर में साइकिल लोड करते और उसे स्कूल तक ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जो कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों, सोशल मीडिया और अखबारों में सुर्खियों में रहा।

जांच में सामने आई सच्चाई
जांच टीम ने बच्चों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन से हर पहलू पर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चों ने माना कि उन्होंने ही ट्रैक्टर स्कूल तक चलाकर लाया था। प्रभारी प्राचार्य ने भी अपनी गलती स्वीकार की है। बयानों और तथ्यों के आधार पर जांच दल ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बड़ी कार्रवाई की संभावना
अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस घटना पर कड़ी कार्रवाई तय है। शिक्षा विभाग ऐसी कार्रवाई कर सकता है जो अन्य स्कूलों के लिए सबक बने। इस घटना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर कई सवाल खड़े किए हैं और विभाग पर दबाव भी बढ़ा है कि वह स्पष्ट और सख्त कदम उठाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र की जान जोखिम में न पड़े।

राजनीतिक दखल की चर्चा भी तेज
इस बीच क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि कुछ राजनीतिक लोग दोषियों को बचाने की कोशिश कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो जनता का भरोसा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से उठ सकता है और मामले की गंभीरता कम हो जाने का खतरा रहेगा। इससे अन्य स्कूलों को भी सही संदेश नहीं मिल पाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहेगी।

अब नजर उच्च अधिकारियों पर
जांच रिपोर्ट भेजने की तैयारी चल रही है, और अब सबकी नजर उच्च अधिकारियों के फैसले पर है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वे वास्तव में कड़ा एक्शन लेते हैं या मामला औपचारिक कार्रवाई में सीमित रह जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.