Bajrangi Bhaijaan का क्‍लाइमेक्‍स बदलना चाहते थे Salman Khan, अगर ऐसे होता कहानी का अंत तो हर आंख हो जाती नम!

Updated on 03-05-2023 08:05 PM
'बजरंगी भाईजान' सलमान खान के 35 साल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। कबीर खान के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की कहानी एसएस राजामौली के पिता वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। मुन्‍नी और उसके बजरंगी भाईजान की दिल को छू लेने वाली इस कहानी के क्‍लाइमेक्‍स ने हर आंख को नम किया। लेकिन फिल्‍म की रिलीज के 8 साल बाद एक दिलचस्‍प खुलासा हुआ है। सलमान खान खुद बताते हैं कि वह फिल्‍म के क्‍लाइमेक्‍स को बदलना चाहते थे। यहां तक कि एसएस राजामौली ने भी जब उनका आइडिया सुना तो वह भी इससे सहमत थे कि फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स बदला जाना चाहिए। राजामौली ने इसके लिए अपने पिता विजयेंद्र प्रसाद से बात भी की थी। लेकिन फिर फिल्‍म वैसे ही शूट की गई, जैसे पहले लिखी गई थी।

Bajrangi Bhaijaan Story: साल 2015 में रिलीज 'बजरंगी भाईजान' बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी। इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 315.49 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था, जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 918.18 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्‍म में सलमान खान के साथ करीना कपूर, हर्षाली मल्‍होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्‍म की रिलीज के वक्‍त हर्षाली मल्‍होत्रा की उम्र महज 7 साल थी। 'बजरंगी भाईजान' की कहानी के केंद्र में एक छोटी बच्‍ची मुन्‍नी (हर्षाली मल्‍होत्रा) है, जो बोल नहीं सकती। वह पाकिस्‍तान से है और ट्रेन में अपनी मां से बिछड़कर भारत आ जाती है। यहां उसकी मुलाकात हनुमान भक्‍त पवन (सलमान) से होती है, जो एक पाकिस्‍तनी रिपोर्टर चांद नवाब (नवाजुद्दीन) की मदद से मुन्‍नी को वापस उसके घर छोड़ने पाकिस्‍तान जाता है। वो भी बिना वीजा, बिना पासपोर्ट, सरहद पर तारों के नीचे से होकर।

'बजरंगी भाईजान' में सलमान को लग जाती है गोली

Bajrangi Bhaijaan Climax: सलमान खान बीते दिनों टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। इस दौरान रजत शर्मा के एक सवाल का जवाब देते हुए सलमान ने खुलासा किया कि वह 'बजरंगी भाईजान' का क्‍लाइमेक्‍स बदलना चाहते थे। सलमान बताते हैं कि फिल्‍म में यह दिखाया गया है कि पवन छोटी सी मुन्नी को उसके माता-पिता से मिलवाने पाकिस्‍तान ले तो जाता है, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण वह खुद मुन्‍नी को उसकी मां के हाथों नहीं सौंप पाता। इसके लिए वह चांद नवाब को जिम्‍मा सौंपता है। इस बीच पवन को गोली लग जाती है।

सलमान चाहते थे पवन खुद मुन्‍नी को मां से मिलवाए

Salman Khan कहते हैं कि उनकी चाहत थी कि पवन खुद मुन्‍नी को उसकी मां को सौंपे और फिर उसे पुलिस की गोली लगे। वो कहते हैं, 'मैंने बस बजरंगी भाईजान के क्‍लाइमेक्‍स को लेकर यह सोचा था और यहां तक कि SS Rajamouli ने भी अपने पिता Vijyendra Prasad से यह कहा था कि उस सीन में चांद नवाब की जगह पवन को होना चाहिए। वह मुन्‍नी को घर पहुंचाने के लिए तमाम जोख‍िम उठाता है, ऐसे में जब वो खुद मुन्नी को उसकी मां को सौंपता तो वहां जो इमोशन होते वह अलग लेवल के होते, क्‍योंकि पवन का किरदार पूरी फिल्म में यही कहता रहता है कि मुन्‍नी को मैं छोड़ कर आऊंगा। मैं छोड़कर आऊंगा।'

सलमान चाहते थे ऐसा हो 'बजरंगी भाईजान' का क्‍लाइमेक्‍स सीन

हालांकि, सलमान यह भी मानते हैं कि फिल्‍म की कहानी और स्‍क्रीनप्‍ले में जो लिखा गया, दर्शकों को वह बहुत पसंद आया। बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म ने जबरदस्‍त बिजनस किया। लेकिन वह आज भी यह मानते हैं कि अगर इस सीन को बदला जाता तो सिनेमाघरों में भावनाएं कुछ और ही होतीं। सलमान कहते हैं, 'यह सीन इस तरह होना चाहिए था कि पवन खुद मुन्‍नी को उसकी मां तक पहुंचाता है। वह मुन्‍नी को अपनी मां की तरफ दौड़ते हुए, उसे ख‍िलख‍िलाते हुए देख रहा और तभी उसे गोली मार दी जाती है। यह अब तक का सबसे जबरदस्‍त सीन होता।'

सलमान बोले- विजयेंद्र प्रसाद की कहानी थी जबरदस्‍त

सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' की कहानी और इसके स्‍क्रीनप्‍ले की जमकर तारीफ भी की। होस्‍ट रजत शर्मा ने सलमान से कहा कि फिल्‍म में उनकी एक्‍ट‍िंग करियर की सबसे बेहतरीन में से रही है। इस पर सलमान कहते हैं, 'उस फिल्म में किसी को एक्‍ट‍िंग करने की जरूरत ही नहीं थी सर। उस फिल्‍म की कहानी ऐसी है कि आप बस सेट पर जाते हैं और उस एहसास में डूब जाते हैं। इसे बहुत ही खूबसूरती के साथ लिखा गया था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.