विवादित रन आउट पर सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी, खेल भावना और नियमों पर देने लगे ज्ञान

Updated on 14-03-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे में बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज ने खेल भावना न दिखाते हुए सलमान अली आगा को अजीबोगरीब ढंग से रन आउट कर दिया था। आगा इसके बाद काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे और उन्होंने बाउंड्री के बाहर जाकर अपने ग्लव्स और हेलमेट भी फैंक दिया था। वहीं अब मैच के बाद उन्होंने इस रन आउट को लेकर बयान दिया है।

मैच के बाद क्या बोले सलमान अली आगा?

पाकिस्तान की टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह, 'मुझे यकीन है कि सबने देखा होगा। वो बस हीट ऑफ द मोमेंट था। अगर आप मुझसे पूछते हैं कि मैं क्या करता तो मैं इससे अलग चीज करता। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ वो बस हीट ऑफ द मोमेंट था। यह लॉ के अंदर था और मैं वो हूं जो हमेशा लॉ को फॉलो करता है।'उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन जब हम बात करते हैं खेल भावना की, तो मेरे हिसाब से वो सबसे ऊपर होनी चाहिए चाहे जैसी भी स्थिति हो। नियमों के मुताबिक, जो उन्होंने (मेहदी हसन मिराज) किया वो सही था और अगर उन्हें लगता है कि वो सही था तो वो सही था। लेकिन मेरे मुताबिक, मैं चीजें अलग करता। मैं खेल भावना के लिए जाता।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.