पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडों से सेल्समैन पर हमला, मारपीट के बाद नकदी लूटी, देखें सीसीटीवी में कैद पूरा वीडियो

Updated on 09-01-2023 06:48 PM
सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधेपुर (sawai madhopur) जिले के बौली थाना इलाके में पेट्रोल पंप लूट का मामला सामने आया है। यहां जस्टाना में लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां जमकर उत्पात मचाते हुए सेल्समैन से मारपीट की। रविवार रात की इस घटना में सेल्समैन के साथ मारपीट के बाद आरोपी बदमाश नगदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू की। अब इस वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो (cctv video) सामने आया है। इस वीडियो में पूरी वारदात नजर आ रही है।
पेट्रोल पंप संचालक प्रवीण मीणा ने बताया कि रात को तीन युवक मोटरसाइकिल से पेट्रोल पंप पर आए। उस समय मौके पर एक ही सेल्समैन मौजूद था। वहीं एक सेल्समैन पीपल्दा किसी काम से गया हुआ था। पेट्रोल पंप पर मौके पर मौजूद सेल्समैन गोलू मीणा ने बताया कि तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल की टंकी फुल भरने की बात कही। सेल्समैन ने पेट्रोल डालने के बाद रुपए मांगे तो उन्होंने दबंगई दिखाते हुए इनकार कर दिया।

मारपीट के बाद सेल्समैन से नकदी लूटी


सेल्समैन ने बताया कि पेट्रोल के पैसे मांगने की बात पर ही तीनों युवकों ने गाली गलौज की। उसके बाद डंडों से मारपीट की। मारपीट के दौरान सेल्समैन के पीठ और पैरों पर वार किए गए। इसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन के पास से नकदी भी लूट ली। फिर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश
पेट्रोल पंप संचालक प्रवीण मीणा ने बताया कि रोकड़ मिलान करने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी धनराशि आरोपियों की ओर से लूटी गई है। उधर, सूचना के बाद बौंली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। सेल्समैन से मामले की पूरी जानकारी ली गई। बहरहाल पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दिए जाने के बाद प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.