कार्य में लापरवाही बरतने पर मुरैना में 13 सहायक प्रबंधक, 2 प्रबंधक एवं 4 उप महाप्रबंधक का वेतन रोका

Updated on 01-12-2022 10:23 PM
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने पर मुरैना वृत्त अंतर्गत 13 सहायक प्रबंधक, 2 प्रबंधक सहित 4 उप महाप्रबंधकों का नवम्बर माह का वेतन रोक दिया गया है।  कंपनी के महाप्रबंधक संचारण संधारण वृत्त मुरैना श्री पी.के.शर्मा ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार वृत्त अंतर्गत पदस्थ सभी उप महाप्रबंधक से लेकर प्रबंधक स्तर तक के कार्मिकों को प्रतिमाह विद्युत कनेक्शन चेकिंग के लिए पदवार लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं। समीक्षा में इन कार्मिकों द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य  नहीं किये जाने नवम्बर माह के वेतन को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने तक रोकने की कार्यवाही की गई है। कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं किये जाने पर दिसंबर माह में भी इसी प्रकार कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई है।

कंपनी के प्रबंध संचालक श्री गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवाओं के साथ कंपनी हित के कार्य पूरी सजगता और निष्ठा से  करें।  उन्होंने कहा है कि कंपनी के कार्य निष्पादन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.