सैलरी, गाड़ी, खाना... सब पर लगी रोक, कंगाल पाकिस्तान में मंत्रियों पर शहबाज शरीफ का ट्रिपल अटैक

Updated on 23-02-2023 07:10 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कंगाली से बचने के लिए व्यापक कटौती की घोषणा की गई है। सरकार ने इन कटौतियों के जरिए सालाना 200 अरब रुपये बचाने का प्लान बनाया है। इसकी मार सबसे ज्यादा पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे राजनेताओं पर पड़ी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की कि सरकार के मितव्ययिता उपायों के तहत संघीय मंत्रियों, सलाहकारों और सहायकों को वेतन और अन्य लाभ नहीं मिलेंगे। इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि सभी संघीय मंत्रियों को अब अपने स्वयं के बिजली, गैस और पानी के बिलों का भुगतान करना होगा। यह कदम सरकार के खर्चों में कटौती और बजट घाटे को कम करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

पीएम शहबाज बोले- जरूरी था यह फैसला


पीएम शहबाज ने जोर देकर कहा कि बढ़ती महंगाई और कर्ज सहित देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए ये उपाय जरूरी थे। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिरता बहाल करने और विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रियों को मिलने वाले लाभों को कम करने का निर्णय पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों के बीच आया है। पाकिस्तान इन दिनों उच्च मुद्रास्फीति दर और बड़े बजट घाटे का सामना कर रहा है। सरकार ने पहले ही कई मितव्ययिता उपायों को लागू कर दिया है, जिसमें विकास व्यय को कम करना और करों को बढ़ाना शामिल है।

पाकिस्तानी मंत्रियों का वेतन-भत्ता बंद


प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियों को दूर करने में सरकारी अधिकारियों सहित सभी नागरिकों का सहयोग मांगा है। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों से खर्च कम करने की आदत ढालने और देश की आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया है। जब उनसे पूछा गया कि कैबिनेट मंत्री बिना वेतन के गुजारा कैसे करेंगे तो शहबाज ने कहा कि वे अपना जीवन वैसे ही जिएंगे जैसे वे (सत्ता में आने से पहले) रहते थे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों से लग्जरी वाहनों को वापस लिया जा रहा है और उनकी नीलामी की जाएगी और आय राष्ट्रीय खजाने में जाएगी।

मंत्रियों को मिलेगा सिर्फ एक वाहन, इकॉनमी क्लास में करेंगे यात्रा


शहबाज ने कहा कि मंत्रियों को आवश्यकता के अनुसार केवल एक सुरक्षा वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि वे विदेश और घरेलू दोनों यात्राओं पर इकोनॉमी क्लास में यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि सहयोगी स्टाफ को विदेश दौरों पर साथ जाने की इजाजत नहीं होगी जबकि कैबिनेट सदस्य विदेश दौरों पर पांच सितारा होटलों में नहीं ठहरेंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रालयों, मंडलों और संबंधित संस्थानों में खर्च में 15 फीसदी की कटौती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जून 2024 तक नए वाहन या लग्जरी सामान की खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी अधिकारियों के साथ सुरक्षा वाहन भी वापस ले लिए जाएंगे।

सरकारी आवास बेचे जाएंगे, नाश्ते में मिलेगा बिस्किट-चाय


प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शहर के केंद्रों में सभी सरकारी आवास बेचे जाएंगे। किसी अधिकारी को एक से अधिक भूखंड आवंटित नहीं किए जाएंगे और अतिरिक्त भूखंड वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा खर्च को कम करने के लिए वीडियो लिंक पर सरकारी बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी, कोई नया विभाग गठित नहीं किया जाएगा। कैबिनेट ने फैसला किया है कि गर्मी में बिजली बचाने के लिए कार्यालय सुबह 7:30 बजे खोले जाएंगे जबकि सरकारी कार्यालयों में ऊर्जा बचाने वाले उपकरण लगाए जाएंगे। मितव्ययिता नीति के तहत प्रधानमंत्री आवास जैसी जगहों पर सिर्फ चाय और बिस्कुट ही परोसे जाएंगे। प्रधानमंत्री ने उच्च न्यायालयों और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों और सभी मुख्यमंत्रियों से समान मितव्ययिता उपायों को अपनाने का भी आग्रह किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.