साजिद खान संग नाम जुड़ा तो भड़कीं सौंदर्या ने दी लीगल एक्शन की धमकी- वो मेरे बड़े भाई जैसे

Updated on 24-02-2023 08:01 PM
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा डायरेक्टर साजिद खान को डेट कर रही हैं। साजिद खान भी 'बिग बॉस 16' का हिस्सा रहे थे। शो में सौंदर्या और साजिद खान के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी। शो खत्म होने के बाद सौंदर्या, साजिद खान समेत बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ पार्टी करती देखी गईं। वहीं अब हाल ही उनकी एक नई तस्वीर सामने आई, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। इस तस्वीर में सौंदर्या और साजिद खान एक साथ पोज देते नजर आए। इसी के बाद से सौंदर्या और साजिद खान के अफेयर के चर्चे और ज्यादा तेज हो गए। अब सौंदर्या शर्मा का साजिद खान संग नाम जोड़े जाने पर रिएक्शन आया है और वह बहुत गुस्से में हैं।
Soundarya Sharma, साजिद खान संग डेटिंग की खबरों पर भड़क गईं और खूब गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की खबरों से बहुत दुखी हैं। Sajid Khan संग डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सौंदर्या ने कहा कि साजिद खान के उनके बड़े भाई और दोस्त जैसे हैं। मालूम हो कि सौंदर्या की साजिद खान के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह दरअसल एक पार्टी से है जो हाल ही हुई। इस पार्टी में शेखर सुमन, निमृत कौर अहलूवालिया, प्रियंका चाहर चौधरी, सृजिता डे, मान्या सिंह, अर्चना गौतम और फराह खान भी नजर आईं।

लिंकअप से दुखी सौंदर्या बोलीं- ये खबरें झूठी हैं

'आईएएनएस' से बात करते हुए सौंदर्या शर्मा ने साजिद संग नाम जोड़े जाने पर दुख जताया और कहा, 'मुझे बहुत दुख पहुंचा है। मैं इन झूठी खबरों से बहुत निराश हूं, जिनमें मेरा नाम साजिद के साथ जोड़ा जा रहा है। मैंने उन्हें हमेशा एक दोस्त, एक मेन्टॉर और बड़े भाई की तरह माना है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज के इस दौर में भी महिलाओं का नाम इस तरह लिंक करके खबरें बना दी जाती हैं। वक्त आ गया है कि समाज हमें इस संकीर्ण चश्मे से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं और इस पर फोकस करे कि हमने क्या हाासिल किया है या कर रहे हैं।'

सौंदर्या ने बताया क्यों और कैसे फैली अफवाह

सौंदर्या शर्मा ने आगे कहा, 'ये झूठी खबरें कुछ पत्रकारों द्वारा फैलाई गई हैं क्योंकि मैं उनके इंटरव्यू की रिक्वेस्ट पूरी नहीं कर पाई। इन खबरों ने न सिर्फ मुझे बल्कि मेरे परिवार को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। अब मैं लीगल एक्शन लेने के बारे में सोच रही हूं। उम्मीद करती हूं कि हम आगे कुछ जिम्मेदार रिपोर्टिंग देखेंगे।'

वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं सौंदर्या

सौंदर्या शर्मा भले ही 'बिग बॉस 16' से लाइमलाइट में आई हों, लेकिन इससे पहले वह वेब सीरीज 'रांची डायरीज' में काम कर चुकी हैं। इसमें रवि किशन, अनीता राज और सतीश कौशिक जैसे स्टार्स नजर आए थे। हाल ही उनका एक म्यूजिक वीडियो 'बड़े दिन से' रिलीज हुआ था। अब सौंदर्या शर्मा नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं और जल्द काम शुरू करने वाली हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.