बिग बॉस 16 में आकर फंस गए साजिद खान

Updated on 03-10-2022 07:24 PM

फिल्ममेकर साजिद खान को बिग बॉस 16 में देखकर कई लोगों का गुस्सा भड़क गया है। इनमें सिंगर सोनामहापात्रा भी शामिल हैं। सोना ने साजिद के खिलाफ कई ट्वीट्स किए हैं। उन्होंने चैनल के खिलाफ भी गुस्सा निकाला है। सोना ने अपने ट्वीट्स में फरहान अख्तर और जावेद अख्तर को टैग किया है। उनको याद दिलाया है कि वे साजिद को पर्सनली जानते हैं तो उनके खिलाफ कुछ करते क्यों नहीं। इतना ही नहीं सोना ने अनु मलिका, कैलाश खेर, सुहेल शाह और विकास बहल के खिलाफ भी लिखा है। 

सोना महापात्रा ने अनु मलिक को भी घेरा

सोना ने लिखा है, साजिद खान अब एक रिऐलिटी शो में हैं। अनु मलिक भी म्यूजिक रिएलिटी शो जज कर रहे हैं, कैलाश खेर? टीवी पर सिलेब्रिटी जज हैं। इंडियामीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाएं इनकी करतूतें बता चुकी हैं। एक और ट्वीट में उन्होंने विकास बहल और सुहेल सेठ के नाम भी लिए हैं। सोना ने रीसेंट ट्वीट्स में जावेद अख्तर को टैग किया है औऱ लिखा है कि मैं  आपको सीनियर, फेमिनिस्ट और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के विचारशील लीडर के रूप में जानती हूं। आप इस आदमी के लिए इतने दिनों तक शांत रहे जिसे कि पर्सनली इतनी अच्छी तरह जानते हैं। इससे मेरा दिल टूटता है और हर्ट होती हूं। चैरिटी घर से ही शुरू होती है। सोना ने फरहान अख्तर को भी एक ट्वीट में टैग करके लिखा है कि वह मर्द नाम का ऑर्गनाइजेशन चलाते हैं। साजिद के खिलाफ भी बोलना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.