सैफ ने बताई सोशल मीडिया पर न आने की वजह:बोले- मैं किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहता

Updated on 21-11-2022 04:58 PM

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वो सोशल मीडिया से क्यों दूरी बनाकर रखते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पैसा कमाने के लिए वो सोशल मीडिया पर आ सकते हैं। दरअसल, इस मामले में करीना और सैफ एक दूसरे से बेहद अलग हैं। जहां उनकी पत्नी करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, वहीं सैफ इससे कोसों दूर हैं।

लोग कहेंगे कि ये मत शेयर करो

सैफ ने कहा, 'मैं ठीक ठाक फोटोजेनिक इंसान हूं, लेकिन मेरी टन फोटोज होंगी जो शायद दबी रह जाती हैं, क्योंकि मुझे चीजों को रिकॉर्ड करना ज्यादा पसंद है। वैसे मैं शेयर भी कर सकता हूं, लेकिन फिर लोग कहेंगे कि ये मत शेयर करो वो मत शेयर करो।'

मैं किसी झंझट में नहीं पड़ना चाहता

सैफ ने आगे कहा, 'मुझे अपना अकाउंट मैनेज करने के लिए किसी मैनेजर से बात करनी पड़ेगी। फिर वो कहेंगे कि मेरा ऐसा करना पॉलिटिकल तौर पर गलत होगा। इसलिए कोई तुक नहीं बनता कि मैं ये करूं। तब एक लाख लोग मुझसे कहें कि आप इस फोटो को पोस्ट करके ऐसा कर सकते हैं। इसलिए मैं उस झंझट में नहीं पड़ना चाहता।'

पैसा कमाने के लिए सोशल मीडिया पर आ सकते हैं सैफ

सैफ ने आगे बातचीत के दौरान सोशल मीडिया ज्वाइन करने को लेकर भी बात करते हुए कहा, 'एक वजह है कि मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकता हूं। इसकी मदद से बहुत पैसा बनाया जा सकता है। केवल यही इकलौती ऐसी चीज है जो मुझे इसका इस्तेमाल करने के लिए लुभाएगी।'

आदिपुरुष में रावण के किरदार में नजर आएंगे सैफ

सैफ अली खान आखिरी बार 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। इस फिल्म में एक गैंगस्टर और पुलिस वाले के बीच के थ्रिल से भरे गेम को दिखाया गया है। ये फिल्म साउथ फिल्म की 'विक्रम वेधा' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 5 दिन में महज 82 करोड़ की ही कमाई की थी। सैफ की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही प्रभास और कृति सेनन के साथ आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.