इस्लामिक नेताओं की बैठक में कहा- PAK एटमी ताकत, इजराइल को धमकी दे तो जंग खत्म हो जाएगी

Updated on 19-12-2023 12:52 PM

इजराइल और हमास की जंग के बीच पाकिस्तान में हमास नेताओं और इस्लामिक स्कॉलर्स की कांफ्रेंस हुई है। इसमें हमास की पॉलिटिकल विंग के चीफ इस्माइल हानिया ने कहा- इस्लामिक देशों में पाकिस्तान इकलौती एटमी ताकत है। अगर वो इजराइल को धमकी दे तो जंग थम जाएगी। मुस्लिम देशों में पाकिस्तान ही वो देश है जो इजराइल को पीछे हटने पर मजबूर कर सकता है।

हमास के नेता इस कांफ्रेंस में वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। उन्होंने पाकिस्तान को बहादुर देश बताया जो इस्लाम के लिए लड़ता है। इसके पहले पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंथी मजहबी नेताओं ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के चीफ हानिया से मुलाकात की थी। ‘फॉक्स न्यूज’ के मुताबिक- इस कॉन्फ्रेंस को दो ऑर्गेनाइजेशन ने मिलकर कराया। यह रविवार को खत्म हुई।

यहूदी ही मुस्लिमों के सबसे बड़े दुश्मन
हानिया ने स्पीच में आगे कहा- दुनिया में जितने भी मुस्लिम हैं, अगर उनका कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वो बेशक इजराइल है। इस वक्त जारी जंग में हमने 20 हजार लोग गंवाए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें मैं शहीद कहता हूं। इतना कुछ झेलने के बावजूद हम इजराइल के आधुनिक हथियारों का मुकाबला कर रहे हैं। उम्मीद है कि आखिर में जीत भी हमारी ही होगी।

गाजा में हमास की सबसे बड़ी टनल मिली
इजराइल और हमास की जंग के बीच इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) को बड़ी कामयाबी मिली है। IDF के मुताबिक- रविवार रात उसने गाजा की सबसे बड़ी सुरंग को खोज निकाला है। अब तक इसका सिर्फ 4 किलोमीटर का हिस्सा क्लियर किया जा सका है।

‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक- रविवार को गाजा के उत्तरी इलाके में यह सुरंग एक रेड के दौरान मिली। खास बात ये है कि यह सुरंग इजराइली सीमा के काफी करीब तक पहुंचती है। कई जगह तो यह जमीन से 165 फीट नीचे तक पाई गई है।

IDF के मुताबिक- सुरंग के ज्यादातर हिस्से से मिनी ट्रक तक गुजर सकते हैं। ये माना जा सकता है कि हमास की टॉप लीडरशिप इसका इस्तेमाल करती होगी, क्योंकि यहां ऐश-ओ-आराम की कई चीजों के अलावा सैटेलाइट फोन भी मिले हैं।

IDF ने कहा- पिछले कुछ हफ्तों से हमारी नजर ऐसी ही किसी सुरंग पर थी। इसकी वजह यह थी कि हमास के आतंकी उत्तरी इलाके में हमले के बाद अचानक गायब हो जाते थे। जब इलेक्ट्रॉनिक मैपिंग के जरिए पता लगाया गया तो इस बारे में जानकारी मिली।

याह्या सिनवार के भाई ने बनवाई थी सुरंग
IDF द्वारा सोशल मीडिया पर जारी बयान के मुताबिक- यह टनल प्रोजेक्ट हमास लीडर याह्या सिनवार के भाई मोहम्मद सिनवार ने तैयार कराया था। मोहम्मद खान यूनिस इलाके में हमास का बटालियन कमांडर है। दूसरी तरफ, इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने जानकारी दी है कि गाजा से एक हजार लोगों को बंधक बनाया गया है।

इन पर आतंकी होने का शक है। हाल ही में गाजा से कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें निर्वस्त्र लोगों से सरेंडर कराया जा रहा था। वहीं, अमेरिका और जर्मनी के बाद अब इटली ने भी इजराइल पर सीजफायर के लिए दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर लॉयड ऑस्टिन इसी हफ्ते तेल अवीव पहुंच रहे हैं।

इजराइल पर अमेरिकी दबाव बढ़ा
अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन इस हफ्ते एक बार फिर इजराइल पहुंच रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने जंग का दायरा सीमित करने और सीजफायर के लिए इजराइल पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि कुवैत में सीक्रेट डिप्लोमैसी के तहत इस पर बातचीत चल रही है। इसके साथ ही नॉर्वे में भी कुछ बातचीत की खबरें हैं।

माना जा रहा है कि ऑस्टिन तेल अवीव में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अकेले में मुलाकात करेंगे। इसके बाद वो डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट से भी मिलेंगे। ऑस्टिन के तेल अवीव पहुंचने से पहले इजराइल ने एक बार फिर साफ कर दिया कि अगर उसे किसी देश का साथ नहीं मिला तो भी वो इस जंग को तब तक बंद नहीं करेगा, जब तक हमास खत्म नहीं हो जाता।

गाजा में फ्रेंच डिप्लोमैट की मौत
गाजा स्ट्रीट की राफा सिटी पर इजराइली बमबारी में फ्रांस के एक डिप्लोमैट की मौत हो गई। इसी हमले में 12 से ज्यादा आम लोग भी मारे गए हैं। सही आंकड़ा सामने नहीं आ सका है।

फ्रांस सरकार ने इस डिप्लोमैट की पहचान तो उजागर तो नहीं की है, लेकिन ये जरूर कहा है कि इस डिप्लोमैट की मौत बुधवार को हुई और उसने 2002 में फॉरेन सर्विस ज्वॉइन की थी। वो राफा सिटी के एक शेल्टर होम में बाकी लोगों के साथ मौजूद था। इसी दौरान इजराइली सेना ने यहां बमबारी की।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.