साई सुदर्शन को समझ नहीं आई जोमेल वारिकेन की 'जादुई गेंद', पहला टेस्ट शतक जड़ने का सपना यूं टूटा

Updated on 10-10-2025 04:47 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट आज यानी 10 अक्टूबर से अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार बैटिंग करते हुए दमदार शतक ठोका। लेकिन, युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ऐसा करने से सिर्फ 13 रन से चूक गए। सुदर्शन अपना पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ते-जड़ते रह गए। उनको अब अपने मेडिन टेस्ट सेंचुरी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

87 रन बनाकर आउट हुए साई सुदर्शन

23 साल के साई सुदर्शन धीरे-धीरे अपने पहले टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन, फिर वेस्टइंडीज के उपकप्तान जोमेल वारिकेन की जादुई गेंद ने साई का पहला टेस्ट शतक जड़ने का सपना तोड़ दिया। दरअसल, 69वां ओवर वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी बॉल पर साई सुदर्शन स्ट्राइक पर थे। वारिकेन की गेंद पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई और साई सुदर्शन पूरी तरह से बीट हो गए। सुदर्शन के पीछे वाले पैड पर गेंद लगी।
इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया। इसके बाद साई सुदर्शन ने डीआरएस लिया। लेकिन, उसका कोई फायदा नहीं हुआ। गेंद सीधा जाकर स्टंप्स पर लग रही थी। बता दें कि साई सुदर्शन 165 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.