सहारा का वापस मिल रहा रिफंड, अपने मन में उठ रहे 9 सवालों के जवाब यहां जानिए

Updated on 19-07-2023 01:49 PM

नई दिल्ली: सहारा इंडिया (Sahara India) की चार को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों को उनका पैसा मिलने जा रहा है। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसके लिए मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल' लॉन्च किया। निवेशकों को अब अपने पैसे वापस लेने के लिए इस पोर्टल (Sahara Refund Portal) पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। कुछ बातों का पालन करना पड़ेगा, तभी उन्हें रिफंड मिलेगा। रिफंड (Sahara Refund) के लिए अप्लाई करने से पहले जमाकर्ता को यह जान लेना जरूरी है कि उनके पास क्या-क्या डिटेल्स होनी चाहिए?


कौन रिफंड करने के लिए अप्लाई कर सकता है?

ऐसे निवेशक जिन्होंने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारयन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट-कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड कोलकाता, स्टार्ज मल्टीपर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैदराबाद में निवेश किया हुआ है। जिनको रकम मिलने की ड्यू डेट निकल चुकी है, वे रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन सोसाइटीज ने निवेशकों से 86,000 करोड़ रुपए से ज्यादा जुटाए थे।

जमाकर्ता के पास क्या-क्या ब्यौरा होना चाहिए?


जमाकर्ता के पास सदस्यता संख्या, जमा खाता संख्या, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, जमा प्रमाणपत्र/पासबुक होना चाहिए। यदि रिफंड की राशि 50,000 रुपये और उससे अधिक है तो पैन कार्ड नंबर होना चाहिए।
 

यदि किसी के पास पैन कार्ड नहीं है तो?

ऐसे जमाकर्ता को पैन कार्ड बनवाना होगा, वरना वह रिफंड के लिए अप्लाई नहीं कर सकता।


क्या मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट अनिवार्य है?

आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इसके बिना जमाकर्ता का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

क्या रिफंड के लिए अप्लाई करने पर कोई शुल्क लागू है?

नहीं, यह मुफ्त है। कोई शुल्क नहीं देना होगा।

सहारा रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?


- पहले रिफंड पोर्टल- https://mocrefund.crcs.gov.in/Help पर जाएं
- होम पेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और खाता नंबर दर्ज करें। जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें
- ओटीपी दर्ज करें और इसे सत्यापित करें।
 

- ओटीपी सत्यापित होते ही आपका आवेदन रजिस्टर्ड हो जाएगा।
-क्या जमाकर्ता को एक ही क्लेम फॉर्म में सभी डिपॉजिट की डिटेल्स देना जरूरी है?

जमाकर्ता को सभी जमाओं की डिटेल्स एक ही क्लेम फॉर्म में जोड़कर देना होगा। जमा प्रमाणपत्र या पासबुक की कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

क्या जमाकर्ता क्लेम फॉर्म जमा करने के बाद में उसमें बदलाव कर सकता है?

जी नहीं, एक बार क्लेम फॉर्म जमा करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं कर सकता। इसलिए एक बार में ही ठीक से फॉर्म भरें।


जमाकर्ता को कैसे पता चलेगा कि उसका फॉर्म सबमिट हो गया है?

क्लेम फॉर्म और दूसरे दस्तावेज जमा करने के बाद पोर्टल पर एक रसीद संख्या दिखाई देगी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS भी आएगा।
 


जमाकर्ता को रिफंड की राशि कितने दिनों में मिलेगी?

अप्रूवल के बाद जिस तारीख को आपने दावा किया है उससे 45 दिनों के अंदर दावा राशि आधार से जुड़े अकाउंट में आ जाएगी।
 
 
 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.