sagar Accident News: सागर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक छात्र की मौत

Updated on 27-09-2022 04:55 PM
School Bus Accident : राहतगढ़ थाना क्षेत्र के राहतगढ़-चंद्रापुर गांव के बीच मंगलवार को सुबह एक स्कूल पलट गई। बस पलटने की वजह से कक्षा दसवीं के एक छात्र की मौत हो गई। बस में सवार बच्चों को कहना है कि ड्राइवर हाथों से स्टेयरिंग छोड़ मोबाइल चला रहा था, इसी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद को पहुंचे और बस से बच्चों को निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बस हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सागर से भी कलेक्टर दीपक आर्य एवं एसपी तरुण नायक राहतगढ़ पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक एक स्कूल बस में राहतगढ़ क्षेत्र के बटयावदा, चंद्रपुर, झिला गढ़ाघाट, रमपुरा, पचमा सहित आठ से दस गांवों के बच्चों को राहतगढ़ लाती है। यह बच्चे राहतगढ़ के स्कालर इंटरनेशनल, सेंट थामस, लक्ष्य सहित अन्य स्कूलों में पढ़ते हैं। मंगलवार को भी सुबह यह बस ग्रामीण क्षेत्र से करीब पचास से साठ बच्चे लेकर आ रही थी, तभी यह राहतगढ़ व चंद्रापुर के बीच पलट गई। हादसे में कक्षा दसवीं के छात्र शैलेंद्र कुर्मी की मौत हो गई। बस में सवार अन्य घायल बच्चों को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। खबर के बाद अभिभावक भी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए हैं। सागर से कलेक्टर एवं एपी भी राहतगढ़ मौजूद हैं। गौरतलब है कि सागर जिले में इन दिनों परिवहन एवं पुलिस विभाग की स्कूल बसों को लेकर जांच की जा रही है। सागर शहर में तो रोज कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभियान तेज नहीं हुआ। राहतगढ़ में हुई इस घटने के बाद परिवहन विभाग के इस अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। बस में आठ से दस गांवों के पचास से साठ बच्चे सवार थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.