कलेक्टर की अध्यक्षता में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का हुआ आयोजन

Updated on 11-02-2026 11:37 AM

राजनांदगांव।  कलेक्टर  जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान दैनिक जीवन में सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग तथा इंटरनेट से होने वाले लाभ एवं सावधानी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रजेंटेशन के माध्यम से शासन के दैनिक कार्य एवं नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये इंटरनेट एवं एआई के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में जागरूक करने के बारे में बताया गया। डिजिटल पेमेंट, ईशापिंग, ईलर्निंग तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले स्कैम से सावधानी रखने के उपाय बताया गया। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी शेयर नहीं करने कहा गया। इस दौरान बताया गया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होने की जानकारी दी गई। वर्तमान में आम लोगों से ओटीपी स्कैम, यूपीआई स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, नकली एसएमएस, अज्ञात एपीके फाईल, वित्तीय धोखाधड़ी, व्हाट्सअप वाईस, वीडियो काल के माध्यम से व्यापक पैमाने पर ठगी का कार्य किया जा रहा है। जिससे आम नागरिकों को इन स्कैम से बचने के प्रभावी तरीके बताये गये। जिसमें अनजान व्यक्तियों को ओटीपी नहीं देना, एपीके फाईल को नहीं खोलना, सोशल मीडिया में व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करने सहित अन्य सावधानी के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़  एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, एसडीएम  गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला ई-गवर्नेस सोसायटी  अनिकेत साहू, सहायक प्रबंधक जिला ई-गवर्नेस सोसायटी  आशीष स्वर्णकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.