साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- कौन कहता है आतंक कोई रंग नहीं होता, कांग्रेस हिंदुओं को प्रताड़‍ित करती है

Updated on 04-08-2025 01:11 PM
भोपाल। मालेगांव ब्लास्ट कांड से बरी होने के बाद भोपाल पहुंची पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कौन कहता है आतंक का कोई रंग नहीं होता है, आतंक का हरा रंग होता है और धर्म भी होता है। उन्होंने कहा कि हरा रंग लेकर आतंकवाद फैलाते हैं। पहलगाम में कपड़े उतार कर जांच करके हिंदुओं को चुन चुनकर मारा गया।
कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को साधने के लिए हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा। कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद को स्थापित करने की पटकथा लिखी थी। कांग्रेस को खुश करने के लिए यह सब किया गया। कांग्रेस आतंकवादियों के लिए रोती है और हिंदुओं को प्रताड़ित करती है। हमारा हिंदू जाग चुका है, हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता है।

साध्वी का हुआ स्वागत

रविवार को भोपाल पहुंचने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का समर्थकों ने उनके आवास पर फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर किए गए सवाल पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय का नाम लेना भी खराब है। प्रज्ञा ने राजनीति में वापसी को लेकर कहा कि हम राष्ट्रनीति करते हैं, राजनीति नहीं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके लोगों ने सेना, संतों और संघ को टारगेट किया गया। न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया है, जिन लोगों ने हिंदू आतंकवाद का षड्यंत्र रचा ऐसे लोगों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में उन्हें बरी करने वाला विशेष अदालत का फैसला हिंदुत्व की जीत है और भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ने वालों के मुंह पर तमाचा है।

मुझसे मोदी, योगी का नाम लेने को कहा, लेकिन मैं झुकी नहीं

साध्वी प्रज्ञा ने यह आरोप भी दोहराया कि जांचकर्ताओं ने मुझसे जबरन नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, इंद्रेश जी का नाम लेने को कहा और अन्य कई बड़े नेताओं का नाम लेने के लिए कहा गया, दबाव डाला गया, लेकिन मैं किसी के दबाव में नहीं आई न झुकी, मैंने किसी का भी झूठा नाम नहीं लिया, इसलिए मुझे जांच के समय पुरुषों द्वारा प्रताड़ित किया गया।

मुझे प्रताड़ित करने वाले परमवीर सिंह निकृष्ट व्यक्ति है। उसने हर सीमा पार की और कानून से बाहर जाकर मुझे प्रताड़ना दी। मैं 24 दिनों तक पुलिस अभिरक्षा में रही। अकेले परमवीर सिंह ही नहीं पूरे एटीएस के अधिकारियों की प्रताड़ना मैं झेलती रही। एटीएस के अधिकारियों ने ऐसा भय बना रखा था कि मप्र और पूरे देश में कि कोई अपनी भावना व्यक्त ही नहीं कर पा रहा था। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें मारा पीटा उनके रिकार्ड भी गायब कर दिए। आज तक उनका पता नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.