टीम के लिए अपना विकेट कुर्बान किया

Updated on 27-09-2022 06:11 PM

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर लगातार हो रही केएल राहुल की आलोचना से खुश नहीं हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान केएल राहुल ने एशिया कप 2022 के दौरान भी कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी पहले मैच में पचासा ठोकने के बाद दो पारियों में फेल हुए। राहुल की फॉर्म को लेकर गावस्कर बिल्कुल चिंतित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज की तारीफ की है।

स्टार स्पोर्ट्स पर गावस्कर ने कहा, 'वह वही कर रहा था, जो टीम चाहती थी उससे कि वह करे। पहले मैच में आपने उसको पचासा ठोकते हुए देखा। दूसरा मैच जो कि महज आठ ओवर का था और आपके पास सेट होने का टाइम नहीं था। उसने पहली गेंद से ही शॉट लगाने की कोशिश की और विकेट गंवा दिया। उसने टीम के लिए अपान विकेट कुर्बान कर दिया।'

बारिश से बाधित मैच में नागपुर में राहुल ने 6 गेंद पर 10 रन बनाए थे। वहीं निर्णायक मैच में वह चार गेंद पर एक रन बनाकर चलते बने थे। गावस्कर ने कहा, 'इसी तरह आखिरी मैच में रिक्वायर्ड रनरेट 9 से ऊपर था। यह आसान नहीं होता है और इसके लिए आपको अच्छी शुरुआत चाहिए होती है। वहां भी उसने अपना विकेट कुर्बान किया।' तीन मैचों की टी20 सीरीज में राहुल का औसत 22 का रहा। 

गावस्कर ने कहा, 'मैं फिर कहूंगा विराट कोहली की तरह जब राहुल प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट खेलता है, तो उसे रोकना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब ये दोनों बल्लेबाज एक्रॉस द लाइन हवा में गेंद उड़ाते हैं, तो यह उनका मजबूत पक्ष नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.