'टी20 के लिए टेस्ट को कुर्बान', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का फ्रेंचाइजी क्रिकेट को लेकर बयान

Updated on 08-06-2023 07:58 PM
लंदन: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर को यह देख कर खुशी होती है कि दुनिया आईपीएल की अपार सफलता से ईर्ष्या करती है, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट को खतरे से बाहर निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। फाइनेंशियल रूप से मजबूत भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन छोटे देशों के खिलाड़ी विश्व भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलने को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि वहां से उन्हें अच्छी कमाई होती है। इंजीनियर ने कहा,‘टेस्ट क्रिकेट का खतरे में होना अच्छी बात नहीं है। यह अच्छा है कि टी20 के जरिए यह खेल विश्व भर में फैल रहा है, लेकिन इसके लिए टेस्ट क्रिकेट को कुर्बान नहीं किया जाना चाहिए।’
टेस्ट क्रिकेट शतरंज की तरह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल को देखने के लिए मैनचेस्टर से लंदन पहुंचे 85 वर्षीय इंजीनियर ने कहा, ‘यह शतरंज के खेल की तरह है जो परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसमें बल्लेबाजों की वास्तविक परीक्षा होती है। टेस्ट और सीमित ओवरों की क्रिकेट दोनों के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।’ डब्ल्यूटीसी फाइनल उस ओवल में खेला जा रहा है जहां भारत ने 1971 में इंग्लैंड में अपना पहला टेस्ट मैच जीता था। इंजीनियर ने उस मैच की पहली पारी में 59 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

तब मिलते थे सिर्फ 50 रुपये

इंजीनियर ने कहा,‘भारत टेस्ट क्रिकेट में आगे बढ़ गया है और सीमित ओवरों की क्रिकेट में हमारे पास आईपीएल है जिससे दुनिया ईर्ष्या करती है। क्रिकेट की बागडोर भारत के हाथ में हैं और इससे मुझे बहुत खुशी होती है। हमें पांच दिन के टेस्ट मैच खेलने के लिए प्रतिदिन 50 रुपए मिलते थे।’ इंजीनियर ने एक रोचक किस्सा भी सुनाया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैं सुनील गावस्कर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था और हमें चौथे दिन के अंतिम आधे घंटे में 15 से 20 रन की जरूरत थी। हमें ड्रेसिंग रूम से संदेश मिल रहा था कि मैच आज खत्म नहीं करो क्योंकि इससे हमें पांचवें दिन के पैसे का नुकसान होगा। हम पैसे के लिए नहीं खेलते थे। हम सम्मान के लिए खेलते थे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.