शहीदों की कुर्बानी को किया जा रहा है याद, परिजन का हो रहा है सम्मान

Updated on 21-02-2023 07:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को फलीभूत करते हुए जन-जन तक लोक-कल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को विकास यात्राओं के जरिये पहुँचा रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान अब तक 4161 करोड़ 73 लाख रूपये की राशि के 21 हजार 664 विकास कार्यों का भूमि-पूजन प्रदेश में किया गया है। सतना जिले में विकास यात्रा में शहीदों की कुर्बानियों का स्मरण कर परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

विकास यात्रा के 16वें दिन तक प्रदेश में निरंतर विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जा रहा है। इस दौरान 28 हजार 739 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया है। दो हजार 599 करोड़ 69 लाख रूपये की राशि के लोकार्पित कार्यों से जनता सीधे लाभान्वित हुई है। प्रदेश में विकास यात्राओं के दौरान निरंतर अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित रहे हितग्राहियों की पहचान कर लाभान्वित किया जा रहा है।

जिलों में हो रहे हैं नवाचार

विकास यात्रा में सतना में शहीदों के परिजन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी किये जा रहे हैं। वाटर हेल्थ कार्ड का वितरण भी हो रहा है। आगर-मालवा में समग्र कार्ड बनाने और त्रुटिपूर्ण समग्र कार्ड में सुधारबीज संग्रहणघुमक्कड, अर्द्ध-घुमक्कड़ और विमुक्त जाति के व्यक्तियों को विभिन्न आवश्यक पत्र प्रदान करनाहर घर पुस्तकालय अभियान और छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर और सुधार कार्य किये जा रहे हैं। कटनी नगर निगम क्षेत्र में गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को फूड पैकेट वितरणदतिया में नगरीय क्षेत्र में कचरे पर चर्चा अभियान और बैतूल में हेल्थ कार्ड का वितरण अभियान चलाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.