कंप्यूटर से भी तेज है सचिन की याददाश्त, एंकर ने लिया मास्टर ब्लास्टर टेस्ट, मिले पूरे नंबर!

Updated on 18-03-2023 10:25 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दशकों तक अपने फैंस के दिलों पर राज करते रहे। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं हुई है। क्रिकेट के खेल में सचिन ने अपने करियर में लगभग सभी तरह के उपलब्धियों को हासिल किया और अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिसे याद रख पाना भी काफी मुश्किल हैं लेकिन सचिन के लिए नहीं है। उन्हें अपनी हर पारी के बारे में याद है। वह किस टीम के खिलाफ किस मैच में कितने रन बनाए, कैसे आउट हुए, किस गेंदबाज ने उन्हें आउट किया, किसने कैच लपका था उन्हें सब याद है।

दरअसल सचिन 17 मार्च को एक मीडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिए थे। इस दौरान एंकर उनके सामने सवाल जवाब का एक सेगमेंट रखा। इस सेगमेंट में उनसे कुछ ऐसे पुराने सवाल पूछे जिसका जवाब बिना गूगल या फिर बिना किसी मदद से दे पाना काफी मुश्किल था लेकिन उन्होंने हर मुश्किल से मुश्किल सवाल का ऐसा सटीक जवाब दिया जिसे सुनकर एंकर और उन्हें सुनने वाले वहां मौजूद दर्शक भी अवाक रह गए। सचिन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

      दसवीं में फेल हो गए थे सचिन
      क्रिकेट के मैदान पर हर तरह का पाठ पढ़ चुके सचिन तेंदुलकर की पढ़ाई के बारे में जानकर हैरानी होगी। सचिन सिर्फ दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई कर पाए हैं। क्रिकेट के प्रति समर्पण के कारण वह दसवीं भी पास नहीं हो सके। ऐसे में जब भी उनकी पढ़ाई लिखाई की बात आती है तो हमेशा यह कहा जाता है कि सचिन दसवीं फेल हैं।

      हालांकि मीडिया कार्यक्रम के वायरल वीडियो को देखें तो उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है वें दसवीं फेल हैं। क्योंकि उनकी जिस तरह की याददाश्त है वह किसी जीनियस के पास ही हो सकता है।

      कैसा था सचिन का स्वर्णिम करियर

      सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था। वह टीम इंडिया के लिए 200 टेस्ट 463 वनडे मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में सचिन ने 53.79 की औसत से 15921 रन बनाए जिसमें 51 शतक, 68 अर्धशतक और 6 दोहरा शतक शामिल है। वहीं वनडे क्रिकेट में सचिन ने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में सचिन ने 49 शतक, 96 अर्धशतक और एक दोहरा शतक लगाए।

      सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी में भी सचिन तेंदुलकर कमाल के थे। गेंदबाजी में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 46 और वनडे में 154 रन विकेट झटके हैं।

      अन्य महत्वपुर्ण खबरें

       08 September 2026
      क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
       08 September 2026
      दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
       08 September 2026
      नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
       08 September 2026
      नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
       05 September 2026
      नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
       05 September 2026
      दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
       05 September 2026
      नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
       05 September 2026
      नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
       04 September 2026
      दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
      Advt.