सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में 19 तक रुकेंगे सचिन तेंदुलकर; सफारी का ले रहे आनंद

Updated on 18-02-2023 07:33 PM

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इन दिनों मप्र में हैं। वे सिवनी पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी पहुंचे हैं। उनके साथ परिवार सहित आठ लोग हैं। वे निजी दौरे पर आए हैं। पेंच के जंगल में छुटि्टयां बिताएंगे और वन्य प्राणियों का दीदार करेंगे।

सचिन ने परिवार सहित 8 लोगों की टीम के साथ शुक्रवार को पेंच के जंगल का लुफ्त उठाया। उनके मित्र भी सफारी का आनंद ले रहे हैं। पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि सचिन तेंदुलकर पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी पहुंचे हैं। यह उनका व्यक्तिगत दौरा है,उन्होंने कल शुक्रवार को उन्होंने जंगल की सैर की है। सचिन तेंदुलकर पेंच के जंगल मे सफारी का आनंद ले रहे हैं। वे बाघ देखकर काफी रोमांचित भी हुए। जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी तक सचिन पेंच में रुकेंगे।

'द ग्रेट मॉम' को दी थी श्रद्धांजलि

सचिन की सुरक्षा को लेकर पेंच टाइगर रिजर्व का अमला सक्रिय है। जिसके चलते उनकी फोटो खींचने तथा वीडियो बनाने में पाबंदी लगाई गई है। किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। पेंच टाइगर रिजर्व की द ग्रेट मॉम कहलाने वाली कालर वाली बाघिन ने 29 शावकों को जन्म देकर रिकार्ड बनाया था। उसकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.