सचिन तेंदुलकर ने किया टीम इंडिया का सपोर्ट तो फैंस ने पूछ लिए तीखे सवाल

Updated on 11-11-2022 05:52 PM

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया का सपोर्ट किया है। भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार मिली। इसी पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस से अपील की है कि अगर वे जीत का जश्न मनाते हैं तो हार को भी सहन करने की क्षमता रखें। हालांकि, तेंदुलकर के इस ट्वीट से फैंस भी नाराज हैं।  


पूर्व ओपनर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एक सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही जीवन भी है। अगर हम अपनी टीम की सफलता को अपनी जीत तरह मनाते हैं तो हमें अपनी टीम की हार को भी सहने में सक्षम होना चाहिए। जीवन में दोनों साथ-साथ चलते हैं।" वहीं, कुछ फैंस ने सचिन के इसी ट्वीट के जवाब में लिखा है कि हमें हार से परेशानी नहीं, लेकिन जिस तरीके से हारे उससे दिक्कत है। 

एक यूजर ने लिखा, "हार तो ठीक है सर यह खेल का हिस्सा है, लेकिन सर जिस तरह से आज हमारी टीम खेली वह सामान्य स्तर की क्रिकेट थी। हम एक भी विकेट नहीं ले पा। उस कप को जीतने के लिए इंटेंट नहीं था या फिर आप कब तक एक-दो खिलाड़ियों के दम पर मैच जीतेंगे? हमारे सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में इस पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने में नाकाम रहे।" 


एक अन्य यूजर ने लिखा, "भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ करीबी जीत के साथ काफी संघर्ष किया। दक्षिण अफ्रीका ने अकेले दम पर आपको पटखनी दी। इंग्लैंड इतनी बड़ी टीम है जिसे हराना मुश्किल है। सिर्फ नीदरलैंड और जिम्बाब्वे पर जीत का मतलब यह नहीं है कि आप टूर्नामेंट के लिए पसंदीदा हैं...आईपीएल खेलो जाके।"

एक अन्य ट्विटर यूजर ने तो टीम पर ही सवाल खड़े कर दिए और कहा, "जब टीम ही घटिया बंदों की बनाई है तो हार निश्चित ही है। पाकिस्तान के खिलाफ भी हार जाते। एक तो घटिया ओपनर हैं...ऊपर से घटिया स्पिनर...जो कि टी20 क्रिकेट के लिए कहीं भी स्टैंड नहीं करते और वो भुवनेश्वर कुमार...जिम्बाब्वे के साथ ही ठीक है..." राजीव ने  लिखा, "हारना अलग बात है, लेकिन बिना लड़ाई के आत्मसमर्पण करना दर्द देने वाली चीज है।"  


एक और यूजर ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा, "यह सिर्फ एक हार नहीं थी मिस्टर तेंदुलकर, यह टीम द्वारा एक शर्मनाक आत्मसमर्पण था। जब आप अपनी आवाज दे सकते थे और कुदाल को कुदाल बुला सकते थे, तो आपने हमेशा बोलने के लिए सुरक्षित दृष्टिकोण का पालन किया है। क्या आप विश्व कप में कप्तानी, टीम के प्रदर्शन और संयोजन से वाकई खुश हैं?"




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.