बेटे अर्जुन को बर्थडे सेलिब्रेशन में सचिन तेंदुलकर ने किया मिस, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हुए इमोशनल

Updated on 06-05-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। मास्टर ब्लास्टर को उनकी इस खास हाफ सेंचुरी पर लगभग हर किसी ने बधाई दी थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन का केक भी मैच के दौरान कट करवाया था। हालांकि तेंदुलकर के लिए उनके 50वें जन्मदिन पर सबसे खास गिफ्ट उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने दिया।

बता दें कि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने लंबे समय के बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। यही सचिन के लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट रहा। हालांकि आईपीएल की वजह से अर्जुन अपने पिता का जन्मदिन भी सेलिब्रेट नहीं कर पाए। उनके पिता सचिन ने खुद को उनको मिस किया।

सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर किया मिस

क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर और उनकी बेटी साराह तेंदुकार नजर आ रही हैं। सचिन ने अपना 50वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ भी बनाया। हालांकि इस तस्वीर में अर्जुन नहीं थे। वह आईपीएल की वजह से इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में उनके पिता ने उन्हें काफी मिस भी किया, जिसका जिक्र खुद सचिन ने फोटो की केप्शन में किया

सचिन ने फोटो की केप्शन में लिखा, 'आप हर दिन अर्धशतक नहीं मारते हैं, लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तो यह उन लोगों के साथ जश्न मनाने के लायक होता है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। हाल ही में एक शांत गांव में अपनी टीम - मेरे परिवार के साथ खास 50 का जश्न मनाया। अर्जुन को बहुत याद किया क्योंकि वह आईपीएल में बिजी हैं।' बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट झटके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.