सचिन तेंदुलकर मेरे आदर्श... IPL शतक के बाद बोले शुभमन गिल, विराट कोहली के बारे में कही ये बात

Updated on 16-05-2023 08:04 PM
अहमदाबाद: दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल इस सीजन तीन फिफ्टी लगा चुके थे। इसी मैदान पर खेले पिछले मैच में वह छह रन से शतक चूक गए थे और 94 रन पर नाबाद पवेलियन लौटे थे। 15 मई की रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह आखिरकार आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब हो गए। गिल ने 101 रन की जोरदार पारी खेली। उनके शतक के दम पर डिफेंडिंग गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। इस यादगार पारी के बाद शुभमन गिल ने महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताया। साथ ही विराट कोहली को अपना सबसे बड़ा मोटिवेटर।
रनमशीन गिल
    440 रन IPL 2020
    478 रन IPL 2021
    483 रन IPL 2022
    503* रन IPL 2023
    सचिन-विराट का लिया नाम
    शुभमन गिल की माने तो, 'जब मैं 12-13 साल का था, तब से विराट कोहली भाई को फॉलो कर रहा हूं। क्रिकेट की समझ पैदा होने के बाद से वह मेरे आदर्श हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। उनकी बल्लेबाजी, पैशन और जज्बा मुझे मोटिवेट करता है। सचिन तेंदुलकर भी मेरे रोल मॉडल और प्रेरणास्त्रोत हैं। मैच के दौरान गिल पूरी लय में दिखे। आठ‌वें ओवर में चौका जड़कर 22 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह उनकी इस सीजन की फास्टेस्ट फिफ्टी रही। गिल का साथ निभाने वाले साई सुदर्शन (35 गेंद पर 47 रन) के बीच 84 गेंद पर 147 रन की साझेदारी हुई, जे गुजरात की ओर से किसी भी विकेट लिए निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी रही।
    यह शतक खास था
    प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि मैंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अब मेडन शतक भी इसी टीम के खिलाफ आया। उम्मीद है कि मैं इस सीजन और शतक बनाऊंगा। मैं उनमें से नहीं हूं जो अपनी पिछली पारियों के बारे में सोचता रहता हूं। मेरा फोकस वर्तमान में वक्त की जरूरत पर होता है। पूरे मैच के दौरान सबसे सुखद लम्हा अभिषेक को छक्का मारना था, क्योंकि वह मेरे बचपन का दोस्त है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     14 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
     14 September 2026
    जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
     14 September 2026
    नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
    Advt.