सचिन तेंदुलकर की नजरें लगातार दूसरी खिताबी जीत पर

Updated on 01-10-2022 05:03 PM
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 को इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स (India Legends vs Sri Lanka Legends) के रूप में अपने फाइनलिस्ट मिल गए हैं। दोनों टीमों के बीच बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला आज यानी के एक अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया लीजेंड्स ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स ने वेस्टइंडीज लीजेंड्स को मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है। दोनों टीमें पहले संस्करण के फाइनल में भी आमने-सामने हुई थी, जहां इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था। 

इंडिया लीजेंड्स की नजरें लगातार दूसरे खिताब पर

मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को हाई-स्कोरिंग रन चेज में हराया था। इंडिया लीजेंड्स के पास हर मैच में अलग-अलग हीरो रहे हैं। जरूरत पड़ने पर खिलाड़ी मौके का फायदा उठाते रहे हैं। इंडिया लीजेंड्स का सामना श्रीलंका की एक ऐसी टीम से होने जा रही है, जो इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। 

इंडिया लीजेंड्स के बल्लेबाजी विभाग में उनके प्रेरणादायक कप्तान सचिन तेंदुलकर के अलावा नमन ओझा, सुरेश रैना, युवराज सिंह और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे मैच विजेता हैं। पठान ब्रदर्स की विस्फोटक 
ऑलराउंडर जोड़ी- यूसुफ और इरफान बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार फॉर्म में हैं, जो विपक्षी गेंदबाजों को मुसीबत में डालेगी। टीम के गेंदबाज भले ही अपने खेले गए मैचों में ज्यादा घातक नहीं दिखे हों, लेकिन उन्होंने हर मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया है और विपक्षी बल्लेबाजों को काबू में किया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.