सचिन बोले, हर पिता चाहता है बेटे से पहचान हो:मैच से पहले अर्जुन से कहा था- तुम्हें सेंचुरी बनानी चाहिए

Updated on 16-12-2022 06:09 PM

अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी के डेब्यू मैच ही गोवा से खेलते हुए पहली पारी में 120 रन की पारी खेली कर पिता सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। सचिन ने भी 1988 में रणजी की डेब्यू पारी में शतक ठोका था। बेटे के इस कामयाबी पर अब मास्टर ब्लास्टर का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है।

उन्होंने एक इवेंट में अपने डेब्यू शतक और पिता रमेश तेंदुलकर से जुड़ा किस्सा शेयर किया और कहा कि 'मुझे आज भी याद है जब मेरे क्रिकेट के शुरुआती दिन थे, तब मेरे पिता को किसी शख्स ने 'सचिन के पिता' कहकर बुलाया था। तब मेरे पिता के दोस्त ने उनसे पूछा था कि आपको कैसा लग रहा है? तब उन्होंने कहा था कि यह मेरे जीवन का सबसे गौरवान्वित करने वाला पल है। हर एक पिता चाहता है कि वह अपने बच्चे के काम से पहचाना जाए।'

क्रिकेटर का बेटा होने की वजह से होता है दबाव
सचिन ने माना कि एक क्रिकेटर का बेटा होने की वजह से अतिरिक्त दबाव होता है। वे पहले भी अपील कर चुके हैं कि अर्जुन की तुलना उनके साथ न की जाए। उस पर अतिरिक्त दबाव न बनाया जाए। मेरे पैरंट्स ने मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं बनाया था। वहीं अब सचिन ने मीडिया से यह भी कहा कि अर्जुन को प्रदर्शन करने दो। उसके प्रदर्शन के बाद ही कुछ कहना सही रहेगा।

शतक से पहले अर्जुन ने की थी सचिन से बात
सचिन ने खुलासा किया कि डेब्यू मैच के पहले दिन मेरी बात हुई थी। मैने उससे शतक के लिए खेलने को कहा था। वह पहले दिन का समाप्त होने तक 4 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उसने पूछा था कि टीम के लिए कितना स्कोर ठीक रहेगा। गोवा पहले दिन टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 5विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। मैंने उससे कहा कि कम से कम 375 की स्कोर ठीक रहेगा। तब अर्जुन ने कहा कि आप पक्के से कह सकते हैं? तब मैंने कहा कि हां आपको जाकर शतक बनाने की जरूरत है। क्या आपको विश्वास है कि आप जाकर शतक बना सकते हैं?'

अर्जुन ने बनाए 120 रन
अर्जुन ने गोवा के लिए पहली पारी में 207 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके, 2 छक्के लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.