खुद सचिन ही बेटे के रास्ते का रोड़ा... अर्जुन तेंदुलकर पर इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का अजीबोगरीब दावा

Updated on 21-04-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: आईपीएल डेब्यू करते ही अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में अपनी टीम को जीत दिलाते ही दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दावा किया है कि इस बोलिंग एक्शन के साथ वह अपनी गेंदबाजी में तेजी नहीं ला सकते। राशिद लतीफ का कहना है कि काफी जल्द सचिन पुत्र को अपने बोलिंग एक्शन बदलना पड़ सकता है क्योंकि उनकी शारीरिक संरचना सही नहीं है।
शारीरिक संरचना ठीक नहीं
23 वर्षीय अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ इसी सीजन अपने आईपीएल करियर का आगाज किया। बाएं हाथ के पेसर ने सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अपना पहला विकेट भी लिया। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अर्जुन के खेल की तारीफ की। राशिद लतीफ का मानना है कि अगर अर्जुन तेंदुलकर एक अच्छे प्लेयर बनना चाहते हैं तो पेस बोलिंग का आधार मजबूत होना चाहिए।
'सचिन ने भी नहीं दिया ध्यान'
अपने यूट्यूब चैनल पर राशिद लतीफ ने कहा, 'वह (अर्जुन) अपने शुरुआती दौर में है, उसे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, उसकी शारीरिक संरचना अच्छी नहीं है, जिससे वह ज्यादा पेस नहीं निकाल पाएंगे। अगर कोई अच्छा बायोमैकेनिकल कंसल्टेंट उनका मार्गदर्शन करता है तो शायद वह अपनी गेंदबाजी में कुछ तेजी ला सकते हैं। यह काफी मार्मिक विषय है, कोचिंग करना और खिलाड़ी को बदलना। सचिन खुद ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए घरेलू क्रिकेट पर भरोसा किया।

'किसी और टीम में होना था'

राशिद लतीफ की माने तो बॉल फेंकने के दौरान अर्जुन का शरीर अंदर आने के बजाय बाहर जाता है और उनका संतुलन अच्छा नहीं है। यही कारण है कि वह ज्यादा पेस नहीं जनरेट कर पाते। लतीफ ने कहा कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी भी अर्जुन को प्रभावित करती होगी। अगर वह किसी और टीम से खेलते तो शायद ज्यादा बेहतर नतीजे आते। अर्जुन के करियर में सचिन की भूमिका एक गैर क्रिकेटिंग होनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.