अनन्या बिड़ला को अपनी कंपनी बेच रहे सचिन बंसल, 4 साल में चैतन्या इंडिया फिन से 150 करोड़ से बनाए 1450 करोड़

Updated on 09-08-2023 03:00 PM
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल ने अपनी कंपनी चैतन्या इंडिया फिन से बंपर मुनाफा कमा लिया है। सचिन ने सिर्फ चार साल में 150 करोड़ से 1450 करोड़ रुपये बना लिए हैं। दरअसल सचिन बंसल के निवेश वाली कंपनी चैतन्या इंडिया फिन (Chaitanya India Fin Credit Private Limited) को स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड (Svatantra Microfin Private Ltd) खरीदने जा रही है। स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड में दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) का निवेश है। अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील 1,479 करोड़ रुपये में हो सकती है और इसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

सचिन बंसल कमाया बंपर मुनाफा

बता दें कि जिस चैतन्या इंडिया फिन (Chaitanya India Fin Credit Private Limited) को स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड (Svatantra Microfin Private Ltd) खरीदने जा रही है, उसकी स्थापना साल 2009 में हुई थी। सचिन बंसल ने चैतन्या इंडिया फिन को साल 2019 में इसकी पैरेंट कंपनी जिसे अब नवी फिनसर्व लिमिटेड कहा जाता है, उससे करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए किया था आवेदन

चैतन्या उन संस्थाओं में से एक है, जिसने अप्रैल 2021 में आरबीआई के पास यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। लेकिन आरबीआई ने साल 2022 में कहा था कि उसने यूनिवर्सल बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस दिए जाने के लिए 6 आवेदकों को उपयुक्त नहीं पाया है। इसमें चैतन्या भी शामिल थी।

बन सकती है सबसे बड़ी कंपनी

इस अधिग्रहण के बाद स्वतंत्रा माइक्रोफिन भारत में दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी बन सकती है। 31 मार्च 2023 तक के आंकड़ो के मुताबिक, ट्रांजेक्शन के पूरा होने के बाद स्वतंत्रता माइक्रोफिन की 1517 शाखाओं के जरिए 36 लाख ग्राहकों तक पहुंच होगी। ये 20 राज्यों में फैले हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.