चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर संग सचिन और युवी ने किया लंच, तो ब्रायन लारा ने यूं लिए मजे

Updated on 06-07-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को हाल ही में बीसीसीआई का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 भी खेले हैं। इसके अलावा अगरकर 2007 की टी20 वर्ल्डकप विनिंग टीम का भी हिस्सा थे। अजीत आईपीएल में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। वहीं अगरकर के सेलेक्टर बनने के बाद अब उनकी चारों ओर चर्चा हो रही है। वह इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि सेलेक्टर बनने के बाद अब अगरकर अपने पुराने दोस्तों के साथ लंच भी करते हुए नजर आए हैं।

अगरकर ने सचिन और युवराज संग किया लंच
क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर, पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और अजीत अगरकर लंच के लिए मिले थे। खुद सचिन ने इसकी फोटो सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा भी की है, जिसकी केप्शन में मास्टर ब्लास्टर ने लिखा है कि, ' दो चीजे जो हमें एक दूसरे के करीब रखती हैं वो है दोस्ती और खाना। लंच पर कुछ खास लोगों से मुलाकात हुई।'

ब्रायन लारा ने दिया ऐसा रिएक्शन
सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने भी रियेक्ट किया। उन्होनें कमेंट करते हुए फोटो पर लिखा, ' यह मेरे लिए एक हैलो और बाय है दोस्तों, तुम सभ लकी हो। मेरे गोल्फ वाले दोस्तों एन्जॉय करो।'

इसके अलावा बात करें बीसीसीआई की चयन समिति की तो, अब कमिटी में कुल 5 लोग हैं। अजीत अगरकर चेयरपर्सन हैं। बाकी शिव सुंदर दास, सुब्रोतो बैनर्जी, सलील अंकोला और श्रीधरन शरथ इस समिति का हिस्सा हैं। बता दें कि अगरकर के नाम टेस्ट में 58 विकेट, वनडे में 288 विकेट और टी20 में 3 विकेट हैं। उन्होंने आईपीएल में भी खेले गए 42 मैचों में 29 विकेट लिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.