आदेश न मानने पर अपने ही सैनिकों पर फांसी पर लटका रहे हैं रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, अमेरिका का सनसनीखेज दावा

Updated on 27-10-2023 01:45 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने यूक्रेन की जंग के बीच ही रूस पर नए आरोप लगाए हैं। अमेरिका की तरफ से दावा किया गया है कि जंग में जो भी सैनिक अपने वरिष्‍ठों की बात नहीं मान रहे हैं या फिर उनके आदेशों का पालन करने से पीछे हट रहे हैं, उनकी हत्‍या कर दी जा रही है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की सेना पर अमेरिका का यह नया आरोप है जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच नए सिरे से बयानबाजी शुरू हो सकती है। गुरुवार को व्‍हाइट हाउस में व्‍हाइट हाउस में हुई प्रेस ब्रीफिंग में राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने ये आरोप रूस पर लगाए हैं।

अमेरिका ने किया दावा
अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्‍स ने प्रवक्‍ता किर्बी के हवाले से लिखा कि अमेरिका के पास ऐसी पुख्‍ता जानकारी है कि यूक्रेन की तरफ से गोलीबारी में पीछे हटने की कोशिश करने पर रूस के कमांडर पूरी यूनिट को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना था कि रूस ने अपने नए हमले में 'हजारों लोगों को नुकसान पहुंचाया है जिनमें से कुछ तो अपने ही नेता के आदेश पर किया गया है। उन्होंने रूस के सैनिकों को अप्रशिक्षित, कम उपकरणों से लैस और युद्ध के लिए तैयार नहीं रहने वाला कहा है।

ह्यूमन वेव टेक्निक का प्रयोग
किर्बी ने कहा कि ऐसा लगता है कि ह्यूमन वेव टेक्निक का प्रयोग कर रहा है। इसके तहत वह सिर्फ खराब तरीके से ट्रेनिंग हासिल किए सै‍निकों को ही युद्ध में भेज रहा है। न तो उनके पास पूरे उपकरण हैं और न ही कोई लीडरशिप है। यहां तक कि उनके पास संसाधन से लेकर समर्थन तक की कमी है। अभी तक रूसी दूतावास ने इस पर कोई भी टिप्‍पणी नहीं की है। किर्बी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार इस बात को और मजबूत करता है कि रूस अपने सैनिकों के जीवन का जरा भी सम्‍मान नहीं करता है। उन्होंने इन फांसी को निंदनीय और बर्बर बताया। साथ ही कहा कि यह इस बात का लक्षण है कि रूस के सैन्य नेता इस बात से व‍ाकिफ हैं कि वो क्‍या कर रहे हैं।

सहायता को जल्‍द मिलेगी मंजूरी
साथ ही उन्‍होंने इस पूरे मामले को सैन्य दृष्टिकोण से कितनी बुरी तरीके से संभाला है। किर्बी का कहना था कि रूस के सैनिक रूसी सैन्य रैंकों के भीतर इस तरह की असक्रिय भागीदारी के बावजूद, किर्बी ने रूस के नए हमले को ऐसे रिमाइंडर के तौर पर करार दिया है कि किस तरह से राष्‍ट्रपति पुतिन पूरे यूक्रेन पर कब्‍जा करने की अपनी आकांक्षाओं को नहीं छोड़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रपति जो बाइडन के हाल ही में यूक्रेन के लिए प्रस्‍तावित सहायता पैकेज को कांग्रेस के जरिए जल्‍द से जल्‍द पास करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान समय न तो अमेरिका और न ही यूक्रेन के पक्ष में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.