रूसी विदेश मंत्री ने जयशंकर की तारीफ की:बोले- हमसे तेल खरीदने पर UN में सवाल हुआ तो उन्होंने कहा- अपने काम से काम रखो

Updated on 05-03-2024 05:43 PM

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना की है। रूसी शहर सोच्चि में वर्ल्ड यूथ फोरम में लावरोव से पूछा गया कि यूक्रेन जंग के बीच भारत रूस से तेल क्यों खरीद रहा है। इस पर लावरोव ने कहा- मेरे दोस्त जयशंकर ने इसका बखूबी जवाब दिया था।

इसके बाद लावरोव ने UN में जयशंकर के बयान को याद करते हुए कहा- भारत के विदेश मंत्री से UN में ऐसा ही सवाल किया गया था। तब जयशंकर ने उन्हें अपने काम से मतलब रखने की सलाह दी थी। साथ ही उन्हें याद दिलाया था कि पश्चिमी देश रूसी फेडरेशन ने कितना तेल खरीद रहे हैं।

लावरोव बोले- रूस ने शीत युद्ध के दौरान भारत का साथ दिया
भारत के साथ रिश्तों पर बात करते हुए लावरोव ने कहा- रूस-भारत हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। कोल्ड वॉर के दौरान जब पश्चिमी देशों ने भारत को हथियार देने रोक दिए थे, तब मॉस्को ने भारत का साथ दिया था। रूस ने भारत के साथ हाई-टेक मिसाइल ब्रह्मोस का जॉइंट प्रोडक्शन भी शुरू किया।

दरअसल, रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर पाबंंदियां लगा दी थीं। ऐसे में यूरोप ने तेल खरीदने के लिए मिडिल ईस्ट का सहारा लिया था। हालांकि, इस बीच भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा था। इसका कुछ पश्चिमी देशों ने विरोध भी किया था।

रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है भारत
भारत ने 2020 में रूस से अपनी जरूरत का सिर्फ 2% कच्चा तेल खरीदा था। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से ठीक पहले 2021 में टोटल सप्लाई 16% हो गई और 2022 में सप्लाई बढ़कर 35% तक पहुंच गई। फिलहाल भारत रूस से अपनी जरूरत का 40% क्रूड ऑयल खरीद रहा है।

2023 में जनवरी से सितंबर के बीच भारत ने रूस से ₹43,782 प्रति टन की रेट से तेल खरीदा है (इसमें शिपिंग और दूसरे चार्ज शामिल हैं।)। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से इसकी जानकारी दी थी।

जयशंकर बोले- रूस ने कभी हमारे हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया
हाल ही में रूस से भारत के तेल खरीदने के अपने फैसले का समर्थन करते हुए जयशंकर ने कहा था- रूस से कच्चा तेल खरीदना बिल्कुल सही फैसला है। जब यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ था तो मिडिल ईस्ट के देशों ने यूरोप के देशों को प्राथमिकता दी थी। हमारे पास ऐसे में क्या विकल्प था? या तो हमें तेल नहीं मिलता क्योंकि सारा तेल यूरोप के देश खरीद रहे थे या फिर हम अधिक कीमतों पर तेल खरीदते।

जयशंकर ने कहा- ऐसी स्थिति में भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीद कर बाजार में तेल की कीमतों को स्थिर करने का काम किया। रूस के साथ भारत के बहुत ही स्थिर और दोस्ताना संबंध हैं और रूस ने कभी भी हमारे हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.