रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार अमेरिका के आरोपों पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, बताया प्लान

Updated on 21-02-2024 02:18 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों को तैनात करने के खिलाफ है। इसके अलावा रूसी रक्षा मंत्री ने अमेरिका के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि रूस अंतरिक्ष के लिए परमाणु हथियार बना रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का मानना है कि रूस अंतरिक्ष के लिए एक परमाणु हथियार बना रहा है, जो एंटी-सैटेलाइट होगा। इस हथियार के विस्फोट से सैन्य संचार से लेकर फोन और अन्य सुविधाएं ठप हो जाएंगी।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा, 'हमारी स्थिति एकदम साफ और पारदर्शी है। हम हमेशा से अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की तैनाती के विरोध में रहे हैं और अब भी इसके खिलाफ है।' पुतिन ने कहा, 'हम न केवल इस क्षेत्र में मौजूद सभी समझौतों के अनुपालन का आग्रह करते हैं, बल्कि इस संयुक्त कार्य को कई बार मजबूत करने की भी पेशकश करते हैं।' उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में रूस की गतिविधियां अमेरिका और अन्य देशों की ही तरह है।

क्या अंतरिक्ष में रख सकते हैं हथियार?

गुरुवार को व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने एक टिप्पणी की थी और कहा था कि ऐसी टेक्नोलॉजी का विकास बाहरी अंतरिक्ष संधि का उल्लंघन है। 1967 में बाह्य अंतरिक्ष संधि हुई थी, जिसमें रूस, अमेरिका भी शामिल है। इस संधि के मुताबिक पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में परमाणु हथियार या किसी अन्य प्रकार के सामूहिक विनाश के हथियार नहीं रखे जा सकते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया था कि रूस अंतरिक्ष आधारित एंटी सैटेलाइट परमाणु हथियार विकसित कर रहा है।

अमेरिकी सांसदों को डराने की कोशिश

रिपोर्ट में कहा गया था कि हथियार अंतरिक्ष में फट कर विद्युत चुम्बकीय लहर पैदा करता है, जो सैटेलाइट को खराब कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया था कि यह इंसानों के लिए खतरा नहीं है। अमेरिका के आरोपों पर जवाब देते हुए रूसी रक्षा मंत्री शोइगु ने कहा कि इस तरह की कोई भी योजना नहीं है। उन्होंने कहा, 'सबसे पहली बात, ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है। दूसरा यूएस जानता है कि इसका अस्तित्व नहीं है।' उन्होंने आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस अमेरिकी सांसदों को डराना चाहता है, ताकि यूक्रेन के लिए और भी धन आवंटित हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.