भारत-चीन को रूस ने बताया पक्‍के दोस्‍त... क्‍या बढ़ेगी सरकार की उलझन?

Updated on 01-04-2023 05:55 PM
नई दिल्‍ली: रूस ने भारत और चीन को अपना पक्‍का दोस्‍त बताया है। उसने दोनों को अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर अपने मुख्‍य सहयोगी के तौर पर पेश किया है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की नई विदेश नीति पर जारी डॉक्‍यूमेंट (New Foreign Policy Strategy) में इन दोनों देशों को बिल्‍कुल अलग रखा गया है। 42 पेज के डॉक्‍यूमेंट से मोदी सरकार की उलझन बढ़ने के आसार हैं। आज भारत के जितने अच्‍छे रिश्‍ते रूस से हैं, अमेरिका और पश्चिमी देश भी उसे उतना ही गले लगाना चाहते हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया दो खेमों में बंट गई है। लेकिन, भारत जैसे कुछ देशों ने अपने रुख को न्‍यूट्रल रखा है। न तो वे पूरी तरह रूस के पाले में खड़े हो गए हैं। न ही अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों के। हालांकि, दोनों ही खेमे अपने पाले में भारत की मौजूदगी को पक्‍का करना चाहते हैं। रूस का फॉरेन पॉलिसी पर ताजा डॉक्‍यूमेंट भारत पर खेमा चुनने का दबाव बढ़ा सकता है। अमेरिका और पश्चिमी देश खासतौर से उससे इस तरह की अपेक्षा कर रहे हैं। दिलचस्‍प यह है कि रूस ने अपने साथ उन दो देशों के खड़े होने का हवाला दिया है जिनकी पिछले कुछ सालों से बुरी तरह खटपट है।
रूस ने नई विदेश नीति पर ताजा दस्‍तावेज जारी किया है। 42 पन्‍नों के इस दस्‍तावेज में चीन और भारत का अलग से खास जिक्र किया है। इन दोनों देशों के साथ रिश्‍तों को और मजबूत बनाने की बात कही गई है। यूरेशिया में उसकी विदेश रणनीति में इन दोनों देशों को अहम भूमिका दी गई है।

हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएगा रूस
डॉक्‍यूमेंट के अनुसार, रूस भारत के साथ अपने रणनीतिक गठजोड़ को जारी रखेगा। हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात की गई है। यह सहयोग इस तरह बढ़ाया जाएगा जिससे दोनों देशों का फायदा हो। द्विपक्षीय व्‍यापार के वॉल्‍यूम को बढ़ाने का जिक्र भी किया गया है। इसके तहत निवेश और तकनीकी क्षेत्र में भी सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। दुश्‍मन देशों की किसी भी अनुचित कार्रवाई से निपटने की बात भी कही गई है।डॉक्‍यूमेंट ब्रिक्‍स, एससीओ, सीआईएस, ईएईयू, एससीटीओ और आरआईसी जैसे संगठनों के जरिये सहयोग बढ़ाने की बात करता है। इन सभी में रूस, चीन और भारत शामिल हैं। रूस ने इनमें अपना पार्टिसिपेशन बढ़ाने की बात कही है। वह इन्‍हें प्राथमिकता में रखना चाहता है।
यूक्रेन युद्ध पर भारत रहा है न्‍यूट्रल
भारत और रूस के दशकों से करीबी रिश्‍ते रहे हैं। रूस ने हर मुश्किल में भारत का साथ दिया है। वह भारत को हथियार आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है। 2016-2020 तक भारत में आयात होने वाले हथियारों में रूस की हिस्‍सेदारी करीब 50 फीसदी थी।

यूक्रेन युद्ध के बीच चीन और भारत दोनों ने रूस से तेल आयात बढ़ाया है। रूस पर अमेरिका और पश्चिमी देशों ने प्रतिबंधों की बौछार कर दी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर भारत का रवैया न्‍यूट्रल रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत के जरिये इसका हल तलाशने की पुरजोर पैरवी करते रहे हैं। वह दोनों देशों से शांति बनाने की कई बार अपील कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.