रूस अभी तक रुपये में भारत के साथ व्यापार के लिए तैयार नहीं

Updated on 11-11-2022 05:27 PM

रूस की यूक्रेन से जारी जंग के बावजूद भी भारत महीनों से सस्ते दाम पर मिल रहे रूसी तेल का लगातार आयात कर रहा है. खास बात है कि अभी तक भारतीय तेल कंपनियां डॉलर में ही पैसा दे रही हैं. दरअसल, पिछले कुछ समय से भारत और रूस के बीच अपनी मुद्राओं में कारोबार करने की बात चल रही थी, लेकिन महीनों बाद भी पेमेंट डॉलर में ही की जा रही है. हालांकि, रूस की ओर से अब यूरो और दिरहम करेंसी में भी कारोबार को बढ़ाया जा रहा है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस अभी तक भारतीय करेंसी रुपये में भारत के साथ व्यापार के लिए तैयार नहीं है. इसका कारण दोनों देशों के व्यापार में बड़े पैमाने पर बढ़ रहा असंतुलन है.

भारतीय आयातकों के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसी साल जुलाई में रुपये-रूबल में व्यापार करने की व्यवस्था बनाई थी, लेकिन उसके जरिए अभी तक किसी तरह की शुरुआत नहीं की गई है.

ना कोई सप्लायर, ना बैंक ही रुपयों में कारोबार करने के इच्छुक

एक एक्सपर्ट ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि ना ही बैंक और ना ही कोई सप्लायर रुपये में पेमेंट करने के इच्छुक नजर नहीं आ रहे हैं. चूंकि हमारा रूस से निर्यात कम है और आयात ज्यादा है. ऐसे में रुपये में भुगतान शुरू हुआ तो सप्लायरों के पास रुपये में ज्यादा करेंसी होगी और उन्हें नहीं समझ आएगा कि वे इनका क्या करें. रूपये-रूबल में व्यापार के लिए जरूरी है कि भारत भी रूस को ज्यादा सामान बेचे. तभी रूस रुपये का इस्तेमाल कर पाएगा.

रूस से आयात बढ़ने की वजह से दोनों देशों के बीच व्यापारिक असंतुलन ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में भारत के नेता और देनदारों को भी डर है कि अगर रुपयों में लेनदेन बढ़ाया गया तो अमेरिका इस मामले में आपत्ति के साथ दखल दे सकता है.

अगर दूसरी करेंसी में व्यापार हो तो वह सिर्फ भारतीय हो

दूसरी ओर, रूस की ओर से भारतीय व्यापारियों से दिरहम और यूरो में पेमेंट करने के लिए कहा जा रहा है. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इकोनॉमिक टाइम्स से इस बारे में बताया कि अगर हम व्यापार के लिए डॉलर को किसी दूसरी करेंसी से बदलते हैं तो वह रुपया होना चाहिए.

अधिकारी ने कहा कि रुपये की जगह हम यूरो और दिरहम को क्यों मजबूत करें. साथ ही उन्होंने कहा कि करंसी के चुनाव को लेकर सिर्फ सरकार ही फैसला कर सकती है. उन्होंने आगे कहा कि यह फैसला भारतीय वित्त मंत्रालय को लेना होगा कि राष्ट्र हित में कौनसी करेंसी सबसे अच्छी रहेगी.

रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा भारत
रूस और यूक्रेन में छिड़े युद्ध के बावजूद भारत अपने नागरिकों के हित में रूस से लगातार तेल खरीद रहा है. हालांकि, अमेरिका इस पर आपत्ति भी जता चुका है, लेकिन भारत ने तेल की खरीद जारी रखी है.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इस मामले में साफ कर चुके हैं कि जहां से भारत को फायदा मिलेगा, वहीं से तेल खरीदारी की जाएगी. दूसरी ओर, अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ाते हुए जा रहे हैं, जिससे वह दबाव में आ जाए.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.