रूस ने यूक्रेन पर तेज किए हमले, अब तक 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल; कई नागरिकों की मौत

Updated on 27-10-2022 05:43 PM
रूस ने यूक्रेन पर हमला और तेज कर दिया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को दावा किया है कि रूस ने हमले के लिए करीब 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कह कि ईरान में बने शहीद-136 कामिकेज़ ड्रोन से अलग-अलग जगहों पर हमला किया गया। इससे पहले 17 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन पर 43 ड्रोन से क्रूर हमला किया था। हमले में पांच लोग मारे गए थे।

इस बीच तेहरान और रूस के बीच संबंध गहरे होते जा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि ईरान ने रूस को हथियारों की आपूर्ति से इनकार कर दिया है। इसकी दुनिया भर में व्यापक निंदा हुई है।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में 17 अक्टूबर को पहली बार "कामिकेज" ड्रोन से हमला किया था। इस हमले से वहां के नागरिक दहशत में आ गए थे। इस हमले के दौरान कई आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। कीव ने दावा किया था कि मॉस्को ने हाल के हफ्तों में प्रमुख यूक्रेनी शहरों के खिलाफ हमलों में ईरान से खरीदे गए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। 

क्रीमिया रोड ब्रिज पर हाल ही में एक ट्रक के फटने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तेज हो गया। आपको बता दें कि क्रीमिया प्रायद्वीप की ओर जा रही एक ट्रेन के सात ईंधन टैंक में आग लग गई थी। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

क्रीमियन ब्रिज 2018 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा खोला गया था। इसे मास्को द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के चार साल बाद और प्रायद्वीप को रूस के परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया था। 19 किलोमीटर का पुल क्रीमिया को मुख्य भूमि रूस से जोड़ता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.