रूस : भारत हथियारों की खरीदारी कम नहीं कर रहा हम भारत में ही हथियारों के प्रोडक्शन का सपोर्ट करेंगे

Updated on 31-01-2024 12:57 PM

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि भारत रक्षा क्षेत्र में रूस पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। रूसी न्यूज एजेंसी TASS से बात करते हुए लावरोव ने कहा- भारत पहले की तरह हर क्षेत्र में रूस का अहम साझेदार है और इसमें डिफेंस सेक्टर भी शामिल है।

रूसी विदेश मंत्री ने आगे कहा- पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मॉस्को आए थे। इस दौरान उनसे भारत-रूस के बीच मिलिट्री और तकनीकी साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। हमने साथ मिलकर हथियारों को बनाने पर भी बात की। भारत अपने देश में हथियार का प्रोडक्शन बढ़ाना चाहता है। हम इसके लिए उन्हें सपोर्ट करने को तैयार हैं।

रॉयटर्स का दावा- यूक्रेन जंग के बाद रूस की हथियार सप्लाई की क्षमता घटी
दरअसल, कुछ दिन पहले ही रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें कहा गया था कि भारत अपने सबसे बड़े हथियार सप्लायर रूस से दूरी बना रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूक्रेन जंग की वजह से रूस पर्याप्त हथियार सप्लाई नहीं कर पा रहा है। रिपोर्ट में यह चेतावनी भी दी गई थी कि भारत को यह कदम बहुत ही सोच-समझकर उठाना होगा, क्योंकि इससे रूस चीन के और करीब जा सकता है।

बता दें कि भारत अपने 60% हथियार रूस से खरीदता है। पिछले दो दशकों में रूस ने भारत को करीब 5 लाख करोड़ के हथियार सप्लाई किए हैं। भारत की मिलिट्री में एयरक्राफ्ट कैरियर से लेकर टैंक, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें जैसे कई हथियार रूसी मूल के हैं। इसके अलावा दोनों देश साथ मिलकर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल भी बनाते हैं। साथ ही भारत में AK-203 राइफल का प्रोडक्शन भी शुरू करने वाले हैं।

2016-20 में फ्रांस से हथियार इम्पोर्ट बढ़ा
हालांकि, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन जंग के बाद से भारत हथियार इम्पोर्ट के मामले में दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है। 2017-2021 के दौरान रूस के बाद फ्रांस भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार सप्लायर रहा। 2016-2020 के दौरान भारत की फ्रांस से हथियारों की खरीद में 709% की बढ़ोतरी हुई।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-2021 के दौरान भारत की रूस से हथियार सप्लाई में 47% तक की गिरावट आई, जबकि इस दौरान भारत की फ्रांस से हथियार खरीद में 10 गुना बढ़ोतरी हुई।

चीन के मुकाबले के लिए भारत से संबंध बेहतर कर रहा अमेरिका
रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इम्पोर्टर भारत धीरे-धीरे पश्चिम देशों की ओर रुख कर रहा है। इस दौरान अमेरिका भी इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में अपने संबंधों को बेहतर कर रहा है। अमेरिका चीन को साधने के लिए भारत की रूस पर निर्भरता को कम करना चाहता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदता है। 2022 के बाद से रूस उन टॉप देशों में आता है, जिससे भारत सबसे ज्यादा तेल खरीदता है। ऐसे में भारत को रूस के साथ रिश्तों को एक अच्छी लाइन पर चलना होगा। रक्षा क्षेत्र में व्यापार को कम करने से रूस-चीन और करीब आ सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.