रूस ने बनाई परमाणु ऊर्जा वाली महाशक्तिशाली मिसाइल, दुनिया में कहीं भी दुश्मन को खोजकर कर सकती है ढेर

Updated on 06-10-2023 01:52 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल की नई पीढ़ी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। सराकरी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने पुतिन के हवाले से कहा, 'परमाणु हथियार, परमाणु ऊर्जा वाले प्रपोल्शन सिस्टम के साथ दुनिया भर में कहीं भी जाने वाली क्रूज मिसाइल ब्यूरवेस्टनिक का आखिरी सफल परीक्षण किया गया है।' रूसी राष्ट्रपति ने इस टेस्ट की जानकारी तब दी जब वह वाल्दाई फोरम में बोल रहे थे।

ब्यूरवेस्टनिक को विकसित करने की घोषणा राष्ट्रपति पुतिन ने मार्च 2018 में की थी। अंतरमहाद्वीपीय और हाइपरसोनिक मिसाइलों को विकसित करने की व्यापक पहल के हिस्से के रूप में इसकी घोषणा की गई थी। इनमें किंजल बैलिस्टिक मिसाइल और एवांगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन शामिल थे। पश्चिम को संबोधित करते हुए कहा कि 'अब हमारी बात सुनो।' पुतिन ने मार्च 2018 में फेडरल असेंबली को बताया कि इस हथियार का लक्ष्य दशकों के लिए दुनिया में संतुलन सुनिश्चित करना है।


13 बार किया टेस्ट

पुतिन ने तब कहा था कि यह परमाणु हथियार ले जाने वाली कम उड़ान वाली स्टील्थ मिसाइल है, जिसमें असीमित रेंज, अप्रत्याशित ट्रेडेक्टरी और अवरोधों को बायपास करने की क्षमता है। हालांकि पश्चिम के विश्लेषकों का कहना है कि कई असफल परीक्षणों के कारण इस कार्यक्रम पर संकट है। न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव (NTI) ने 2019 में एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि 13 बार परीक्षण किया गया है, जिसमें दो में आंशिक सफलता मिली है। NTI ने रूसी सैन्य एक्सपर्ट एलेक्सी लियोनकोव के हवाले से कहा कि यह मिसाइल हमले का जवाब देने वाला हथियार है।

रूस का उड़ता हुआ चर्नोबिल

पश्चिमी मीडिया ने रूस के इस मिसाइल को उड़ता हुआ चर्नोबिल बताया है। चर्नोबिल शहर में सोवियत समय के दौरान एक बड़ा परमाणु हादसा हुआ था। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी अपने पूरे होश में रूस पर एक परमाणु हमला करने का नहीं सोचेगा। उन्होंने कहा, 'हमारी सैकड़ों मिसाइलें एक साथ हवा में होंगी, जो किसी भी दुश्मन को जिंदा रहने का मौका नहीं देगी।' एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास 6000 से ज्यादा परमाणु हथियारों का जखीरा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.