रूस, फ्रांस, अमेरिका और नेपाल ने भारत को दी स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई, पीएम मोदी को भेजा खास मैसेज

Updated on 16-08-2023 01:59 PM
पेरिस: दुनिया के कई देशों जैसे रूस, फ्रांस, ऑस्‍ट्रेलिया, अमेरिका, इजरायल और नेपाल की तरफ से भारत के स्‍वतंत्रता दिवस पर बधाई दी गई है। रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस मौके पर भारत के साथ अपनी विशेष व रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड', यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग सहित नेताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।


पुतिन बोले-भारत निभा रहा बड़ी भूमिका

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे एक शुभकामना संदेश में पुतिन ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि दोनों राष्ट्र संयुक्त कोशिशों के जरिये सभी क्षेत्रों में सार्थक द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना जारी रखेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के ज्वलंत मुद्दों का हल करने में रचनात्मक साझेदारी जारी रखने की भी बात कही। उन्होंने कहा, 'हम नई दिल्ली के साथ विशेष व रणनीतिक साझेदारी को काफी महत्व देते हैं।' पुतिन ने कहा कि आर्थिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और सामाजिक क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को सार्वभौम मान्यता मिली हैं। उन्होंने कहा, 'भारत अंतरराष्ट्रीय मामलों में एक अहम और रचनात्मक भूमिका निभा रहा है।'

मैंक्रो ने पोस्‍ट किया वीडियो
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 'भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। एक महीने पहले पेरिस में, मेरे मित्र नरेन्द्र मोदी और मैंने 2047 में भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत-फ्रांसीसी महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की थीं। भारत हमेशा एक भरोसेमंद दोस्त और साझेदार के रूप में फ्रांस पर भरोसा कर सकता है।' उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में यह पोस्ट किया और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पिछले महीने की गई फ्रांस यात्रा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों नेता एक दूसरे से मिलते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने भी उन्‍हें जवाब दिया और कहा, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों। मैं पेरिस की अपनी यात्रा को उत्साह से याद करता हूं और भारत-फ्रांस संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति आपके जोश की सराहना करता हूं।'


भारत की महत्‍वपूर्ण भूमिका

यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ जीवंत लोकतंत्र हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका के लोगों की ओर से भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अमेरिका और भारत ने एक मजबूत संबंध बनाया है जो एक खुले, समृद्ध, सुरक्षित व स्थिर विश्व के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने से और मजबूत हुआ है। ब्लिंकन ने कहा, 'इस ऐतिहासिक दिन, हम अपनी साझेदारी को प्रदर्शित करते हैं, और हम भारत के लोगों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाते हैं, जो दोनों देशों द्वारा साथ मिलकर निर्मित किये जा रहे उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'

इजरायल के पीएम का मैसेज

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग, इजरायल की ओर से मैं आपके स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से शुभकामना देता हूं। हमारे राष्ट्र एक दूसरे के करीब बढ़ते रहें और एक साथ समृद्ध हों।' इजरायली राष्‍ट्रपति इसाक हरजोग ने भी इस मौके पर भारत को शुभकामनाएं भेजी। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आस्ट्रेलिया और भारत के बीच गर्मजोशी भरी दोस्ती 'हमारे लोगों' के बीच गहरे जुड़ाव को प्रदर्शित करती है तथा उनका लक्ष्य दोनों राष्ट्रों को भविष्य में और करीब लाना है।

नेपाल ने भी भेजा संदेश
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भारत को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाने के लिए मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत ने विश्व को अपने लोगों की साधन संपन्नता प्रदर्शित की है, जिसका कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा, ' मॉरीशस हमारे बीच भाई जैसे संबंधों पर गर्व करता है।' भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग ने कहा कि वह आज भारत की उल्लेखनीय यात्रा का जश्न मनाने में शामिल भारत के अपने दोस्तों के साथ हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत के ‘मैत्रीपूर्ण लोगों’ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.