लूना-25 के क्रैश से रूस ने नहीं मानी हार, चांद के दक्षिणी ध्रुव को फतह करने के लिए बनाया नया प्‍लान, कब लॉन्च होगा मिशन

Updated on 26-08-2023 01:27 PM
मॉस्को: रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोसमोस ने 50 साल बाद चांद पर एक मिशन भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला सबसे पहला अंतरिक्ष यान बनेगा। लेकिन जब यह स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर उतरने वाला था, उससे पहले ही खराबी आ गई और यहां सतह पर क्रैश हो गया। लेकिन इस क्रैश के बाद भी रूस ने हार नहीं मानी है। रूसी स्पेस एजेंसी एक बार फिर चांद से जुड़ा मिशन शुरू करने वाली है।

23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। चांद पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना। वहीं दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया। भारत की कामयाबी पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी बधाई दी। फेल होने के बाद रूस एक बार फिर चांद पर जाने के लिए तैयारी बना रहा है। रोस्कोस्मोस के प्रेस ऑफिस ने शुक्रवार को घोषणा की कि साल 2025-26 के बीच रूस की ओर से दक्षिणी ध्रुव पर एक नया मिशन भेजा जाएगा।

फिर मिशन चलाएगा रूस

प्रेस ऑफिस की ओर से बताया गया कि रोस्कोस्मोस के चीफ यूरी बोरिसोव ने 25 अगस्त को लावोचिन रिसर्च एंड प्रोडक्शन एसोसिएशन में लूना-25 के ऑटोमैटिक स्टेशन के डेवलपर्स से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारीयों और वैज्ञानिकों के साथ लूना-25 मिशन के फेल होने के संभावित कारणों और आगे की संभावनाओं पर चर्चा की। रोस्कोस्मोस के चीफ ने विशेष तौर पर कहा कि यह मिशन पूरा नहीं हो सका, लेकिन इससे चंद्रमा की खोज नहीं रुक जाती। उन्होंने इसके फेल होने के निष्कर्ष निकालने के काम को जारी रखने का आग्रह किया।

कब लॉन्च होगा मिशन

बोरिसोव ने जोर देकर कहा कि रूसी वैज्ञानिक चांद से जुड़े मिशन जारी रखने के लिए उत्सुक हैं। 2025-26 के बीच चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मिशन की संभावना है। रूस ने 11 अग्सत को लूना-25 लॉन्च किया था। लूना-25 में एक ऑटोमैटिक स्टेशन लगा था। 16 अगस्त को लूना-25 ने चंद्रमा कक्षा में प्रवेश किया। 19 अगस्त को इसे प्री लैंडिंग ऑर्बिट में स्थापित करना था। इसके लिए थ्रस्टर चलाए गए, लेकिन तभी इसका संपर्क टूट गया। बाद में पता चला कि यह विमान सतह पर क्रैश हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.