मनाली के भयावह बाढ़ में फंसे रुसलान मुमताज, लोगों ने कहा- हेलिकॉप्टर की मदद से निकलिए वहां से

Updated on 11-07-2023 02:37 PM
इन दिनों एक मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि आजकल पहाड़ों पर घूमने न जाएं क्योंकि पहाड़ खुद घूमने के लिए नीचे आ रहे हैं और ये बातें बिल्कुल सही लग रही है। ऐसा ही कुछ हाल हिमाचल का भी बना हुआ है, जहां पहाड़ों पर काफी लैंड स्लाइड्स हो रहे हैं और पानी के तेज बहाव के चलते हर तरफ मलबा नजर आ रहा है। मनाली के पहाड़ों पर भी हाल बुरा है और टीवी एक्टर रुसलान मुमताज भी वहीं फंस गए हैं।

बता दें कि बाढ़ की वजह से इस वक्त मनाली से चंडीगढ़ कनेक्ट करने वाली सड़क भी पूरी तरह से कट चुकी है। रुसलान मुमताज ने मनाली से अपना वीडियो शेयर किया है और दिखाया है कि वो किस हाल में वहां फंसे हुए हैं। जहां एक्टर इस वीडियो में खड़े दिख रहे हैं वहां सामने नदी का पानी उफान पर दिख रहा, सड़कें कटी नजर आ रही हैं।

रुस्लान का ये वीडियो देखकर लोग परेशान हो उठे हैं

एक्टर कहते दिख रहे हैं, 'मैं इस वक्त मनाली में फंस गया हूं, जहां कोई नेटवर्क नहीं है। घर लौटने का रास्ता भी नहीं बचा। इस खूबसूरत जगह पर टफ टाइम है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं खुश होऊं या दुखी या फिर थैंकफुल या ग्रेटफुल।' अब रुसलान मुमताज के इस वीडियो को देखकर लोग परेशान हो उठे हैं। लोग कहते दिख रहे हैं- आपको वहां से रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की जरूरत होगी। काफी फैन्स ने ुनके सुरक्षित होने की दुआ की है।

बाढ़ की वजह से सड़कें और होटल्स सब बह गए हैं

जहां रुसलान मनाली पहुंचे थे वहां के खूबसूरत वादियों की कुछ झलकियां शेयर की थीं। तब तक किसी को नहीं पता था कि अगले कुछ दिनों में यहां क्या हाल होनेवाला है। बता दें कि मनाली में बाढ़ की वजह से कई होटल्स, सड़के, घर, पहाड़ और पेड़ पानी में बह गए हैं। यहां रेड एलर्ट जारी है।

कई टीवी शोज़, फिल्मों और वेब सीरीज में आ चुके हैं नजर

बता दें कि रुसलान कई टीवी शोज़ के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'बालिका वधू', 'एमटीवी बिग एफ', 'लाल इश्क' जैसे शोज़ में नजर आए हैं। इसके अलावा उन्होंने 'जबरिया जोड़ी', 'ये साली आशिकी', 'खतरनाक इश्क' जैसी फिल्मों में और 'ज़ख्मी', 'आयशा मेरी आभासी प्रेमिका 3' जैसे वेब शोज़ में नजर आ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.