मनाली की बाढ़ में फंसे रुस्लान मुमताज ने गांव के स्कूल में डाला डेरा, बताया भयावह मंजर

Updated on 12-07-2023 02:53 PM
एक्टर रुस्लान मुमताज भारी बरसात और भूस्खलन के बीच हिमाचल प्रदेश के मनाली में फंसे हुए हैं, और वहां बहुत बुरे हालात हैं। रुस्लान मुमताज 4 जुलाई को वेब सीरीज की शूटिंग के लिए वहां गए थे। लगातार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल ही रुस्लान ने मनाली से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर वहां की हालत बताई थी। अब उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में बताया है कि वह एक छोटे से गांव के स्कूल में हैं। हालत बेहद चिंताजनक है।

Ruslaan Mumtaz ने बताया कि जब वह 4 जुलाई को शूट के लिए मनाली आए थे तो वह एक रिजॉर्ट में ठहरे थे। वहीं पर शूट भी चल रहा था। लेकिन 9 जुलाई को तब हालात बिगड़ गए, जब लगातार बारिश होती रही। बाढ़ जैसी स्थिति हो गई। पानी रिजॉर्ट के अंदर घुस गया।

रिजॉर्ट में भरा पानी, पहाड़ की चोटी पर गांव के स्कूल में डेरा

रुस्लान मुमताज ने कहा, 'हमें रिजॉर्ट के सर्विस क्वार्टर ले जाया गया। वहां थोड़ा सेफ था। लेकिन अगले दिन पता चला कि वह जगह भी सुरक्षित नहीं थी। इसलिए फिर रिजॉर्ट का स्टाफ हमें पहाड़ की चोटी पर बसे एक छोटे से गांव में ले गया। हम अभी सुरक्षित हैं, लेकिन चिंता की बात है। हम यहां गांव के एक स्कूल में रुके हैं, जोकि थोड़ी हाइट पर है। जब हम यहां आए थे तो शुरुआत में पर्याप्त खाना नहीं था। हमें कुछ वक्त का खाना भी छोड़ना पड़ा। बहुत मुश्किल है, लेकिन रिजॉर्ट के मालिक ने हमें अकेला नहीं छोड़ा, और हमारा ख्याल रख रहा है।'

लौटने में लगेगा वक्त, सड़कें बर्बाद

रुस्लान ने आगे बताया, 'मनाली में सिचुएशन बहुत ही डरावनी थी, लेकिन धीरे-धीरे सुधर रही है। उम्मीद करता हूं कि बारिश पूरी तरह से बंद हो जाए। लेकिन हां, उसके बाद भी हमें वापस आने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि सड़कें लैंडस्लाइड के कारण बर्बाद हो गई हैं।'

रुस्लान मुमताज जानी-मानीं एक्ट्रेस अंजना मुमताज के बेटे हैं। उन्होंने 2007 में फिल्म 'मेरा पहला पहला प्यार' से एक्टिंग करियर शुरू किया था। फिल्मों के अलावा वह 'बालिका वधू', 'लाल इश्क', 'एक विवाह ऐसा भी' और कुछ वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.