लखौली और कोसरंगी में बनेंगे ग्रामीण औद्योगिक पार्क, ग्रामीणो को मिलेंगे आजीविका के अवसर

Updated on 15-10-2022 04:56 PM

रायपुर

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज आरंग विकासखंड के  लखौली, बेनीडीह, गुदगुदा (अमेठी) और कोसरंगी गांव का दौरा कर ग्रामीण औद्योगिक पार्क, गौठान और नालों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से ली और उनकी समस्याओं- मांगो के बारे में पूछा। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकाश छिकारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर डॉ भुरे ने आज आरंग के ग्राम लखौली और कोसरंगी में बनाए जाने वाले ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पार्क में अधिक से अधिक आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन होना चाहिए, ताकि इससे महिलाओं को रोजगार मिले और उनकी आर्थिक स़़्त्रोत में वृ़िद्ध हो। महिलाओं ने अवगत कराया कि इस पार्क में बेकरी के उत्पाद जैसे टोस्ट, पाव, ब्रेड, पापड, दोना-पत्तल़ आदि बनाए जाएंगे। इन उत्पादों का विक्रय स्थानीय एवं आसपास के गांव में किया जा सकेगा। इसी तरह कलेक्टर ने गाँव के गौठान का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ भुरे ने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी संचालक समिति से ली। उन्होंने गौठान में गोबर ख?ीदी और वर्मी खाद उत्पादन की जानकारी भी ली। गौठान में बन चुके वर्मी खाद को यथाशीघ्र बेचने की बात कही। गौठान में वर्मी टाँको का निरीक्षण किया और महिला समूहों की सदस्यों को खाद बनाने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने को कहा। समूह की सदस्यों ने बताया कि गौठान में बनाये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट और बाड़ी से अच्छी आमदनी हो रही है।

कलेक्टर ने बेनीडीह के संघारी नाला और गुदगुदा स्थित भोथली नाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को नाले के प्रारंभ से अंत तक गाद की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। आवश्यतानुसार नाले में पानी को रोकने के लिए स्टॉप-डेम तथा नाले के दोनो ओर वृक्षारोपण कराया जा सकता है। नाले की जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.