रन तो विराट कोहली से भी नहीं बन रहे, फिर चेतेश्वर पुजारा के साथ सौतेला व्यवहार क्यों?

Updated on 24-06-2023 10:09 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। तीसरे नंबर पर खेलने वाले पुजारा को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि टीम में सिर्फ पुजारा का बल्ला ही शांत है। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की बैटिंग फेल रही। विराट कोहली की तो स्थिति पुजारा जैसी ही है, फिर भी वह टीम का हिस्सा बने हुए हैं। आइए देखते हैं 2020 के बाद टेस्ट में विराट और पुजारा का प्रदर्शन कैसा रहा है।


टेस्ट में विराट vs पुजारा

विराट कोहली टेस्ट में नंबर 4 और चेतेश्वर पुजारा नंबर 3 पर खेलते हैं। 2020 से पुजारा ने भारत के लिए 28 टेस्ट खेले हैं। इसमें उनके नाम 29.69 की औसत से 1455 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली है। पुजारा की सबसे बड़ी पारी 102 रनों की रही है।


विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 2020 से अभी तक 25 टेस्ट खेले हैं। इसमें पूर्व कप्तान के बल्ले से 29.69 की औसत से 1277 रन निकले हैं। विराट ने भी पुजारा की तरह एक ही शतक लगाया है। लेकिन अर्धशतक 6 ही बनाए हैं। 2022 से तो विराट ने टेस्ट में एक ही बार 50 का आंकड़ा पार किया है।


दूसरी बार ड्रॉप हुए पुजारा

विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का 2020 से प्रदर्शन लगभग एक ही जैसा है। फिर भी पुजारा को दूसरी बार टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया है। पिछले साल की शुरुआत में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेला था। उससे भी पुजारा को बाहर कर दिया गया था। वहीं विराट कोहली एक बार भी टीम से बाहर नहीं हुए हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.