रन फॉर आयुर्वेदा दौड़ का आयोजन, नगर निगम महापौर भगत ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

Updated on 24-09-2025 03:09 PM

अम्बिकापुर। 10वें आयुर्वेद दिवस उपलक्ष्य में मंगलवार को अम्बिकापुर शहर में रन फॉर आयुर्वेदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ महापौर श्रीमती मंजूषा भगत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह दौड़ गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम में समाप्त हुई। 

रन फ़ॉर आयुर्वेद दौड़ में जिला आयुष अधिकारी डॉ शशिबाला जायसवाल सहित आयुर्वेद अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान इम्युनिटी बूस्टर (काढा) का वितरण किया गया। महापौर श्रीमती भगत ने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, हम अपने रोजमर्रा के जीवन में इसका उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद को अपनाने प्रेरित किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ शशिबाला जायसवाल ने लोगों को स्वस्थ्य रहने हेतु ऋतुचर्या अनुसार आहार विहार की जानकारी दी, साथ ही विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रम योगाभ्यास लाईफस्टाइल सुप्रजा मस्कुलर डिसार्डर, ऑस्टियोआर्थराईटिस, सियान जतन जैसे कार्यक्रम के बारे में लोगों अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संध्या पाण्डेय  द्वारा आयुर्वेद दिवस के महत्व एवं ऋतु परिवर्तन संबंधित जानकारी दी गई।इस दौरान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.