T-20 में बवाल हो गया, 250 से ऊपर का टारगेट चेज, रिकॉर्ड बुक तहस-नहस

Updated on 23-06-2023 07:46 PM
इंग्लैंड: इंग्लैंड में इस वक्त आईपीएल की तरह विटेलिटी ब्लास्ट का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट का 100वां मुकाबला द ओवल में खेला गया, जिसमें रनों का अंबार लग गया। दोनों टीमों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके दिखाया। यह मैच सरे और मिडलसेक्स के बीच खेला गया। बता दें कि मिडलसेक्स ने इस मैच में टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। इतना ही नहीं बल्कि यह टी20 ब्लास्ट में भी किसी टीम ने सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।

सरे ने दिया था 250 से ज्यादा रन का लक्ष्य
मिडलसेक्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहराम मचा दिया। उन्होंने 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 252 रन बोर्ड पर लगा दिए। विशाल स्कोर खड़ा करने में टीम के सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने 96 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के देखने को मिले।

इसके अलावा दुसरे ओपनर लॉरी इवांस ने भी 37 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 85 रन ठोक डाले। अब मिडलसेक्स के सामने 253 रन का बड़ा लक्ष्य था। कुछ टीमें वनडे में भी इतने रन नहीं बना पाती। लगभग हर किसी को उम्मीद थी कि सरे यह मैच आराम से जीत जाएगी। लेकिन यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी शुरू होनी थी।

मिडलसेक्स ने चेज किया टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट
कप्तान स्टीफन एस्किनाजी और जो क्रैकनेल ने पारी का आगाज ताबड़तोड़ अंदाज में किया। उन्होंने आते ही चौकों-छक्कों की बौछार कर दी। दोनों के बीच पहली विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई, जिसके बाद जो 36 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि स्टीफन टिके रहे, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैक्स होल्डन ने उनका पूरा साथ दिया। कुल मिलाकर मिडलसेक्स के सिर्फ 3 विकेट ही गिरे।

जो बल्लेबाज आ रहा था वह सिर्फ तूफानी अंदाज में ही बल्लेबाजी कर रहा था। ऐसे में मिडलसेक्स ने 19.2 ओवर में 253 रन का टारगेट चेज कर दिया। कप्तान स्टीफन ने 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 73 रन बनाए। मैक्स ने नाबाद 68 रन की गजब पारी खेली। इसके अलावा रयान हिग्गिंस ने भी 48 रन की आक्रामक पारी खेली। वहीं अंत में 3 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का लगाकर जैक डेविस 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.