रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता WPL में पहला खिताब दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया

Updated on 18-03-2024 12:45 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग में अपना पहला टाइटल जीत लिया है। सीजन-2 के खिताबी मुकाबले में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। यह बेंगलुरु की इस लीग में दिल्ली पर पहली जीत भी है। WPL के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था।

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए WPL-2 के फाइनल में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बेंगलुरु ने 19.3 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट चेज कर लिया। एलिस पेरी ने नाबाद 35 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। सोफी डिवाइन ने 32 और कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 रन बनाए।

इससे पहले, दिल्ली की ओपनर शेफाली वर्मा ने 27 बॉल पर 44 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मेग लेनिंग ने 23 रन का योगदान दिया। श्रेयांका पाटिल ने 4 विकेट झटके, जबकि सोफी मोलेनिक्स ने एक ओवर में 3 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मंधाना-डिवाइन ने रखी जीत की नींव, ऋचा ने चौके से जिताया
बेंगलुरु की बैटर्स ने 114 रन का आसान टारगेट बड़े ही संयमित ढ़ंग से चेज किया। टीम की जीत की नींव कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन की ओपनिंग जोड़ी ने रखी। दोनों ने 49 बॉल पर 49 रन की ओपनिंग साझेदारी की। उसके बाद कप्तान ने एलिस पेरी (नाबाद 35 रन) के साथ टीम का स्कोर 82 रन पहुंचाया।

यहां स्मृति के आउट होने के बाद पेरी ने कमान संभाली और ऋचा घोष (नाबाद 17 रन) के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से शिखा पांडे और मिन्नु मनी को एक-एक विकेट मिला।

मजबूत शुरुआत के बाद बिखरी दिल्ली की टीम
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली को शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लेनिंग ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों 43 बॉल पर 64 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। यहां से लग रहा था टीम बड़ा स्कोर खड़ा करेगी, लेकिन ओपनर शेफाली वर्मा के आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिता शुरू हो गया।

टीम ने अगले 9 विकेट 55 रन बनाने में गंवा दिए। कप्तान मेग लेनिंग पारी संभालने की नाकाम कोशिश की। टीम की शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकीं।

​​श्रेयांका पाटिल ने झटके 4 विकेट, मोलेमिक्स को 3 सफलताएं
बेंगलुरु की ओर से श्रेयांका पाटिल ने 4 विकेट लिए, जबकि सोफी मोलेनिक्स को 3 विकेट मिले। आशा शोभना के हिस्से में दो विकेट आए।

फाइनलिस्ट टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्ज, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नु मनी, तानिया भाटिया और शिखा पांडे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस (सब्बिनेनी) मेघना, एलिस पेरी, दिशा कसत, ऋचा घोष, सोफी मोलेनिक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयांका पाटिल, आशा शोभना और रेणुका सिंह।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.